दुश्मन देश से आया शिकारी बाज : पंख में GPS, पांव में छल्ला – BSF ने बाज को पुलिस को सुपुर्द कर, शुरू कर दी जाँच

by

जैसलमेर :  भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित शाहगढ़ इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  ने एक पाकिस्तानी बाज को दबोचा था। डीएनपी के रेस्क्यू सेंटर में उसने दम तोड़ दिया।  बाज की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इस बाज के पंखों में GPS छिपा था. वहीं उसके पैर के पंजों पर छल्ला फंसा था।  छल्ले पर अरबी भाषा में कुछ लिखा है। इससे पहले इस इलाके में दो कबूतर भी आ चुके हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा में सामने आए इस मामले की जांच सुरक्षा एजेंसिया कर रही हैं।

ट्रेड फाल्कन बाज आया फिर क्या हुआ :   जैसलमेर की अंतर्राष्ट्रीय भारत-पाक सीमा के पास शाहगढ़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक शिकारी बाज को बुधवार को दबोचा था। ट्रेड फाल्कन प्रजाति के इस शिकारी बाज की जांच के बाद BSF ने बाज को पुलिस को सुपुर्द कर दिया, जहां पुलिस ने बाज को वन विभाग को सौपा जहां वन विभाग की मॉनिटरिंग में बाज की देखरेख हो रही थी।जिसके बाद वन विभाग की टीम उसे पशु चिकित्सालय ले गई।जहां चिकित्सकों की टीम ने बाज का पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार :    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अब मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।वहीं, सम्भवत: घायल होने और घबराहट से बाज की मौत हुई है। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पाकिस्तान बीते कई महीनों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान सीमा पर ड्रोन से हथियारों की तस्करी और नशे की खेप पहुंचा रहा है। बीएसएफ और सेना ऐसी हरकतों पर लगातार नजर रखते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की हर साजिश को नाकाम कर रही हैं।  नवंबर और दिसंबर में पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही उसने आतंकवादी घुसपैठ कराने की कोशिश की है। पाक अधिकृत कश्मीर में उसके टेरर कैंप में फिर हलचल है। जिस पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बरशैनी के सत्यपाल को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से टैक्सी स्वरोजगार की शुरुआत एएम नाथ। कुल्लू।  जिला कुल्लू की दूरस्थ पंचायत बरशैनी के निवासी सत्यपाल के जीवन में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना ने आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना की प्रभजोत कौर को जिला प्रशासन ने दिया गरिमा सम्मान

ऊना, 24 नवंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ऊना के वार्ड नंबर 4 की निवासी प्रभजोत कौर को गरिमा सम्मान प्रदान किया। डीसी ने गरिमा सम्मान के तहत प्रभजोत को प्रशस्ति पत्र, शॉल...
article-image
पंजाब

अव्यान शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर । अव्यान शर्मा को जन्म दिवस की सतलुज ब्यास टाइम्स की हार्दिक शुभकामनाएं।  हरदीप सोनू व माता जतिंदर कौर को  उनके बेटे अव्यान शर्मा के जन्म दिवस की बधाई।  Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्लेन के दोनों इंजन फेल : 150 यात्रियों में मचा हड़कंप; जयपुर से चंडीगढ़ जा रही थी फ्लाइट

चंडीगढ़  : जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, क्योंकि हवा में ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे, जिससे विमान में सवार 150 यात्रियों और क्रू...
Translate »
error: Content is protected !!