बरशैनी के सत्यपाल को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

by

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से टैक्सी स्वरोजगार की शुरुआत

एएम नाथ। कुल्लू।  जिला कुल्लू की दूरस्थ पंचायत बरशैनी के निवासी सत्यपाल के जीवन में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना ने आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों के बीच स्वरोजगार का सपना देख रहे सत्यपाल को हिमाचल प्रदेश सरकार ने टैक्सी खरीदने के लिये ₹2 लाख की सहायता राशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत प्राप्त इस सहायता से सत्यपाल ने आल्टो K10 वाहन के माध्यम से टैक्सी कैब के रूप में अपना रोजगार आरंभ किया है। यह वाहन उनके लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है। अब सत्यपाल न केवल स्वयं को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि क्षेत्र में परिवहन सुविधा सुदृढ़ कर स्थानीय स्तर पर भी योगदान दे रहे हैं।
सत्यपाल भावुक स्वर में मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सरकार ने उनके उस सपने को पंख दिए, जिसे वे कभी पूरा होता देखने का साहस भी नहीं जुटा पाते थे। यह पहल उन्हें यह विश्वास दिलाती है कि मेहनत और ईमानदारी कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने कहा कि यह सहायता उन्हें मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का नया विश्वास देती है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई, जिसके तहत निराश्रित बच्चों और युवाओं को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” का दर्जा देकर राज्य सरकार अभिभावक की भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से शिक्षा, आवास, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, कुंदन लाल ने बताया कि जिला कुल्लू में वर्ष 2023 से 2025 तक इस योजना के अंतर्गत सैकड़ों बच्चों और युवाओं को लाभ पहुंचाया गया है। कुल्लू में वर्ष 2023 में 134, वर्ष 2024 में 174 तथा वर्ष 2025 में 183 लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। सभी लाभार्थियों को जेब खर्च के रूप में प्रतिमाह ₹4,000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला की 03 बाल देखभाल संस्थाओं में रह रहे 83 बच्चों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में कल सामूहिक अवकाश पर रहेगी IGMC की RDA

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ ने भविष्य की कार्ययोजना पर लिया निर्णय डॉ. राघव के विरुद्ध जारी बर्खास्तगी आदेश को तत्काल रद्द किया जाए : डॉ. सोहिल कहा, आईजीएमसी की घटना से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष : पीएम के पंजाब दौरे के बीच सिख कार्ड

 चंडीगढ़ : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर हरजीत सिंह ग्रेवाल को शुक्रवार को चुना गया है. वह पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं और राज्य में उसकी कोर कमेटी के मेंबर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग छात्रा अंजना की मौत : गुस्साए परिजनों ने घेरा मंडी का SP ऑफिस

एएम नाथ।  मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

66 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया चयनित :कुश्ती में हमीरपुर, टेबल टेनिस में कांगडा और फुटबॉल में उना रहा ओवरऑल विजेता: प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 345 खिलाडियों ने लिया भाग

ऐतिहासिक चंबा चौगन में अंडर-19 छात्र वर्ग राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न सदर विधायक नीरज नैयर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत चंबा, 20 अक्तूबर : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज चार दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!