दुष्कर्म केस में भगौड़ा चल रहे सिमरजीत बैंस ने किया समर्पण

by

लुधियाना :
एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए गए लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस तथा आत्म समर्पण किया गया है। इस समय सिमरजीत बैंस अदालत में बैठे हुए हैं तथा कार्रवाई चल रही है।
इस संबंधी लोक इंसाफ पार्टी द्वारा सिमरजीत सिंह बैंस के फेसपुज पेज पर लिखा है कि पहले भी कहा था तथा अब भी कहते हैं कि हमें अदालत की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। उन्होंने लिखा कि आज अदालत के आदेशों के तहत सिमरजीत सिंह बैंस ने अदालत में आत्म समर्पण कर दिया है।
उन्होंने कहा कि जो भी सच है, वह बहुत जल्द सभी के सामने आ जाएगा। वर्णनीय है कि एक विधवा महिला की शिकायत पर सिमरजीत बैंस के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। उन्होंने जमानत के लिए हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में भी पटीशन डाली, जहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

सिख विरोधी दंगे 1984: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार सिख दंगा मामले में दोषी करार

दिल्ली की विशेष अदालत ने वर्ष 1984 में सिख विरोधी दंगे में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया. राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने पिता और पुत्र की हत्या के मामले में...
article-image
पंजाब

50 हजार रुपये लेते विजिलेंस ने सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर को किया ग्रिफ्तार

बरनाला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर हर्ष बांसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है |  इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, चुनाव आयोग पर भरोसा नहींः अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ : सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सुनाए गए फैसले को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष के नेताओं ने कोर्ट के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!