दुस्साहस : मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका

by

शिमला  :   शिमला में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुजारी की उम्र 59 साल थी। गत दो वर्षों से अधिक समय से वह मंदिर में ही बने एक कमरे में रहते थे। पुजारी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सुनील दास के रूप में हुई है।

उक्त घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला ढली थाना अंतर्गत आने वाले कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर का है।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र निवासी सुनील दास मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था।  बीते आठ अगस्त को वह संदिग्ध हालत में लापता हो गया। शनिवार को उसका शव मंदिर के पास ही  झाड़ियों में  मिला। मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। अंदेशा यह है कि डंडों के वार से पुजारी को हत्या की गई है।

मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगा है।  एसपी संजीव गांधी ने  बताया कि अज्ञात अपराधियों ने पुजारी को मौत के घाट उतारा है।  इस मामले में ढली थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के अनुयायियों के सुपुर्द कर दिया गया है। अनुयायियों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है। उन्होंने कहा आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

फोटो : पुजारी का जिन झाड़ियों मैं शव मिला वहां पर मोजूद  पुलिस कर्मी व अन्य लोग ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला दिवस पर सतपाल सत्ती ने किया ‘संबल’ व ‘नव जीवन’ योजनाओं का शुभारंभ

हिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज में बने स्वस्थ वातावरणः सतपाल सत्ती जिला स्तरीय कार्यक्रम में गरिमा योजना के अंतर्गत 11 को किया गया सम्मानित ऊना – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज...
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर व हमीरपुर जिला के 332 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टैस्ट

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली में दूसरे दिन आज बिलासपुर जिला की भराड़ी, श्री नैना देवी, बिलासपुर सदर व नमहोल तहसीलों तथा हमीरपुर जिला की सुजानपुर टीरा व बड़सर तहसीलों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर कल रात से लेकर अब तक खड़े  गढ़शंकर नंगल रोड पर खड़े : लोग परेशान, पुलिस और प्रशासन खामोश

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल मार्ग और साथ लगती लिंक सड़कों पर रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर कल रात से लेकर अब तक खड़े हो चुके है। जिससे सड़को से गुजरने वालों लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने रखी 6 शर्तें : जंग के बीच अब अमेरिका-ईरान तैयार हुए बातचीत के लिए ! पर्दे के पीछे चल रहा खेल

नई दिल्ली  : पश्चिम एशिया में पिछले 23 दिनों से जारी जंग के बीच अब एक बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक तरफ सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की धमकी...
Translate »
error: Content is protected !!