खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का ज़ोनल कार्यालय डिनोटिफाई

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए धर्मशाला में पिछले 30 वर्षों से चल रहे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के ज़ोनल कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया है।

यह निर्णय राज्यपाल की मंजूरी और वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद लिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि धर्मशाला स्थित विभागीय ज़ोनल कार्यालय को समाप्त कर दिया गया है।
वहां कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के पदों को या तो स्थानांतरित किया गया है या पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।
संयुक्त निदेशक, फूड सप्लाई ऑफिसर, और सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-II के पदों को राज्य मुख्यालय शिमला में समायोजित किया गया है।
जेओए (आईटी) को चंबा जिले में सहायक नियंत्रक (भार एवं माप) कार्यालय में तैनात किया गया है। प्यून का पद भी अब शिमला मुख्यालय में कार्य करेगा।
वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ स्केल स्टेनो, इंस्पेक्टर ग्रेड-1, ड्राइवर, दफ्तरी व चौकीदार पद को समाप्त कर दिया है।
अधिसूचना में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आवश्यक कोडल औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए इस आदेश का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करें।
इस निर्णय को सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासनिक पुनर्गठन और वित्तीय अनुशासन के तहत देखा जा रहा है। हालांकि, इससे धर्मशाला क्षेत्र में इस विभाग से जुड़े कार्यों के संचालन पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स : हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम: एसडीएम

धर्मशाला, 31 जुलाई। युवाओं को चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के टिप्स दिए गए। इस बाबत सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से एक दिवसीय चीड पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान जागरूकता को मिनी सचिवालय से एसडीएम ने जागरूकता रैली को किया रवाना

जोगिन्दर नगर, 04 मई :   1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मिनी सचिवालय परिसर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को प्रतिवर्ष लगभग 1,200 करोड़ रुपये की आय होगीः मुख्यमंत्री

प्रभावित परिवारों को मिलेगा उचित मुआवजा, जल अधिकारों और ऊर्जा क्षेत्र में हिमाचल के हितों की लड़ाई जारी,  हिमाचल की पर्यावरणीय सेवाओं का भी मिले उचित मूल्यः मुख्यमंत्री एएम नाथ/ रोहित जसवाल , शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से बनेगा सशक्त समाज : उपायुक्त

राकेश शर्मा । देहरा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राज्य कार्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत इंटर जनरेशनल वॉडिग(अंतर-पीढ़ीगत बंधन) कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नेहरन पुखर...
Translate »
error: Content is protected !!