लंबित मानदेय से परेशान होमगार्ड जवान, सरकार से भुगतान की मांग

by

विधानसभा सुरक्षा व चुनाव ड्यूटी का भत्ता अटका, होमगार्ड संघ ने उठाई आवाज

एरियर और भत्तों के भुगतान में देरी पर होमगार्ड जवानों में रोष

योगेश चौहान। अर्की :  हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड जवानों को लंबित मानदेय, भत्तों और अन्य देयकों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर गृह रक्षक कल्याण संघ ने चिंता जताई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहड़िया ने कहा कि होमगार्ड जवान पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर मानदेय और भत्ते नहीं मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फरवरी और मार्च माह में विधानसभा सुरक्षा ड्यूटी तथा पंचायत चुनावों में तैनात रहे जवानों को अभी तक उनके मानदेय और भत्तों का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा पिछले वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों के बस किराये की राशि भी लंबित है। भुगतान में देरी के कारण जवानों को बच्चों की शिक्षा, माता-पिता के उपचार और परिवार के दैनिक खर्चों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चौहड़िया ने कहा कि होमगार्ड जवान किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा के दौरान प्रथम प्रतिक्रिया बल के रूप में कार्य करते हैं और मेले, वीवीआईपी सुरक्षा सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें टीए/डीए, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, ईपीएफ, पेंशन तथा अन्य सेवा लाभों से वंचित रखा गया है।
संघ ने मुख्यमंत्री तथा महानिदेशक, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा से विधानसभा सुरक्षा, पंचायत चुनाव और अन्य ड्यूटियों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने की मांग की है। साथ ही वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान के शेष एरियर का भुगतान भी जल्द करने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास : माॅक ड्रिल से आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आती है जागरूकता – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 जून – राज्य स्तर पर आयोजित माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अद्भुत प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गई जंगली सांभर की जान

रोहित जसवाल। ऊना, 3 सितंबर :  पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी की विशेषज्ञ टीम ने एक गंभीर रूप से घायल जंगली सांभर के बच्चे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेन्द्र के इन सीक्रेट्स को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बालीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का आज निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाही महात्मा गिरोह – चिट्टा तस्करी करता था पिंजौर से हिमाचल के लिए

एएम नाथ। शिमला : अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का सरगना शाही महात्मा ही हिमाचल में मादक पदार्थ तस्करी को अंजाम देता था। 18 सितंबर 2024 को एएनटीएफ (एफयू) सीआईडी की टीम ने जम्मू-कश्मीर निवासी आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!