देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट को दिया लघु शिवरात्रि में शामिल होने का निमंत्रण

by
जोगिन्दर नगर, 25 मार्च। चौहार घाटी के बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट को निमंत्रण देने के लिए जोगिंदर नगर मेला समिति की ओर से तहसीलदार लड़भड़ोल डॉ. मुकुल शर्मा आज चौहार घाटी की तरसवाण पंचायत के धरमेहड़ गांव पहुंचे। उन्होंने बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट को आगामी 1 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।May be an image of one or more people, people smiling and temple
दोनों देवताओं के कारदारों ने तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा व उनके साथ उपस्थित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट के आशीर्वाद स्वरूप चादर भेंट कर सम्मानित किया।
जोगिन्दर नगर के इस ऐतिहासिक व प्राचीन राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला का शुभांरभ चौहारघाटी के बड़ा देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट के आगमन से ही माना जाता है। मेले का शुभारंभ एक अप्रैल को बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट के नेतृत्व में निकलने वाली देवी-देवताओं की भव्य जलेब के साथ होता है। इस मेला में चौहार घाटी सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग एक सौ से अधिक देवी-देवता अपना आशीर्वाद देने के लिए जोगिन्दर नगर पहुंचते हैं।
इस अवसर पर कानूनगो राज कुमार व प्रचार सहायक देव राज भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डाइट मंडी में आयोजित की गई स्वीप गतिविधियां : डायट की अध्यापिका कृष्णा ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक गाना भी किया प्रस्तुत

मंडी, 04 जनवरी। मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को डाइट मंडी में स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें डाइट के छात्र-छात्राओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को संगठित करने में निभाई अहम भूमिका – DC राघव शर्मा

अधिकारियों व कर्मचारियों की दिलाई राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ऊना, 31 अक्तूबर – लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। उपायुक्त राघव शर्मा ने उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षताक, लाकारों के चयन को लेकर की गई चर्चा एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं संयोजक सांस्कृतिक उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में टॉप किया भवारना की साइना ठाकुर ने 696 अंक हासिल कर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

79.8 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम, बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा बना रहा एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने वीरवार को 10वीं...
Translate »
error: Content is protected !!