देशभर में सर्वश्रेष्ठ जिला ऊना- एक युद्ध नशे के विरूद्ध” संयुक्त कार्य योजना कार्यन्वन में : DC ऊना जतिन लाल ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्राप्त किया ऑवार्ड

by
ऊना, 5 जुलाई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के “एक युद्ध नशे के विरूद्ध“ संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में जिला ऊना पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। जिला ऊना को इस उपलब्धि पर गत 30 जून को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पुरस्कृत किया गया है। इस पुरस्कार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कर कमलों से प्राप्त किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में जिला ऊना को देशभर में प्रथम रहने पर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस ऑवार्ड प्राप्ति में जिला के विभिन्न विभागों का व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ है। नशे के विरूद्ध नशा मुक्त ऊना अभियान को धरातल पर कार्यन्वित करने में विभिन्न विभागों ने अपना सहराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान को पायलट प्रोजैक्ट के तहत जिला में कार्यन्वित किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत नशे के विरूद्ध बच्चों व युवाओं को जागरूक बनाने के लिए जहां स्कूल व कॉलेज स्तर पर कौशल एवं जीवन विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जहां 26 हज़ार विद्यार्थियों को जोड़ा गया तो वहीं लगभग 247 अध्यापकों एवं स्कूल प्रमुखों को भी प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जहां विद्यार्थियों के भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था तो वहीं नाकारात्मक विचारों से दूर रखना रहा ताकि वे नशे से दूर रहें। इसके साथ-साथ हर घर दस्तक अभियान भी संचालित किया गया जिसके माध्यम से एक लाख घरों तक नशे के विरूद्ध अलख जगाई तथा नशे के दुष्प्रभावों बारे लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
उपायुक्त ने नशा मुक्त ऊना अभियान से जुड़ने के लिए जहां जिलावासियों का भी आभार जताया तो वहीं उम्मीद जताई की भविष्य में भी जिला प्रशासन के इस तरह के अभियानों से जुड़कर जिला को नशा मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. दिव्या गुप्ता ने अनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एएम नाथ। चंबा :  सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ.दिव्या गुप्ता ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। उन्होंने इस दौरान अनार का पौधा रोपित कर...
article-image
पंजाब

कर्ज विवाद को लेकर युवक की हत्या : दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

कपूरथला :  पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने उधार दिए गए 40,000 रुपये वापस मांगे थे। बेगोवाल पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर सेवा नरायण सेवा संस्था ने गोद लिए स्कूल बाड़थल मधाना में बच्चों को बांटे ट्रेक सूट

सभी बच्चे ट्रेक सूट पाकर काफी खुश नजर आए स्कूल की पांच मेधावी छात्राओं को छात्रवृति देने की घोषणा की प्राईमरी स्कूल के बच्चों को भी संस्था देगी वर्दी बीबीएन, 23 अप्रैल (तारा) :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटधार में आईटीआई और हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की : 64 करोड़ रुपये से निर्मित बगछाल पुल किया जनता को समर्पित – घुमारवीं में भराड़ी को तहसील बनाने की की घोषणा

बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा  बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में विशाल जनसभा...
Translate »
error: Content is protected !!