देशी अनाज एवं फसल जर्मप्लाज्म के संरक्षण एवं गुणन के लिए चंबा के दो किसानों को मिला सम्मान

by

एएम नाथ। चंबा : कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) में गत दिनों पौधा संरक्षण एवं कृषक अधिकार अधिनियम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकास खंड सलूणी के गांव तिवारी के किसान पवन कुमार तथा चंबा विकास खंड के तहत गांव बगोली के अनिल कुमार को देशी अनाज एवं फसल जर्मप्लाज्म के संरक्षण एवं गुणन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल द्वारा सम्मानित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रदर्शनी में किसानों द्वारा स्थानीय फसल प्रजातियों की विविधता को प्रदर्शित करने के लिए देशी बीजों को रखा गया। प्रदर्शनी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में देशी बीजों एवं पारंपरिक फसल प्रजातियों के संरक्षण के महत्व को लेकर जानकारी प्रदान की गई तथा किसानों को अपनी स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण, संवर्धन एवं पंजीकरण के प्रति जागरूक भी किया गया।
उन्होंने बताया कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की ओर से वैज्ञानिक डॉ. जया एवं डॉ. नेहा ने किसानों के साथ कार्यशाला में हिस्सा लिया। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि संरक्षित जर्मप्लाज्म से संबंधित बीजों को शीघ्र ही पीपीवी एवं एफआर अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया जाएगा, ताकि किसानों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ दीर्घकालिक संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी भी नहीं पी पा रहे डल्लेवाल! आमरण अनशन का 51वां दिन, टेंशन में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

 संगरूर : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित 13 मांगों पर अड़े किसानों के लिए अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का आज जहां 51वां दिन है। वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती परीक्षाओं के रिज़ल्ट न जारी करने पर बोले नेता प्रतिपक्ष : साल भर  से एक-दो हफ़्ते का समय माँग रहे हैं मुख्यमंत्री, एक साल हो गये कब जारी होंगे रुके हुए रिजल्ट : जयराम ठाकुर

शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को बने एक साल से ज़्यादा का समय हो गया है लेकिन सरकार ने भर्ती परीक्षा के परिणामों को रोक कर रखा है। युवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने दिया पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पैंशन का तोहफाः वीरेंद्र कंवर

विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में बोले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ऊना- विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीण विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 को बल्ह के घौड़ में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

मंडी 19 जनवरी । मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव घोैड़ के खेल मैदान में 20 जनवरी शनिवार को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!