देश को गौरवान्वित करने में सक्षम वशिष्ठ का अहम योगदान : संजीव अरोड़ा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में विद्याथी सक्षम वशिष्ठ को राधाकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने बताया कि सक्षम वशिष्ठ ने सी.ऐ.जी. की राष्ट्रीय परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान हासिल कर देश को गौरवान्वित कर अहम योगदान डाला है, जो कि होशियारपुर के साथ-साथ पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अरोड़ा ने कहा दूसरे बच्चों को भी कहा कि सक्षम वशिष्ठ का अनुसरण करते हुए पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई करें ता जो होशियारपुर का नाम पूरे देश में चमकता रहे। अरोड़ा ने वताया कि सक्षम वशिष्ठ आर.टी.आई. अवेयरनेस फोरम पंजाब के फाउंडर चेयरमैन राजीव वशिष्ठ के पुत्र हैं जो कि हर समय जरुरतमंदों की सहायता हेतू तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर सक्षम वशिष्ठ ने भारत विकास परिषद का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगे भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी लगन के साथ पढ़ाई करेंगे और सफलता हासिल करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर साक्षी वशिष्ठ, सुकृती वशिष्ठ, मनजीत कौर कौंसलर, वीना चोपड़ा व परिषद की ओर से मदन लाल महाजन, विजय अरोड़ा, दविन्द्र अरोड़ा, अशवनी दत्ता, जसवीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंडोरी, झूगी, भवानीपुर, अचलपुर डल्लेवाल फीडरों के अंर्तगत पड़ते गावों में आज दस से तीन वजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी

गढ़शंकर:  66 केवी सब सटेशन डल्लेवाल की अवश्यक मुरम्मत करने के लिए दिन बुधवार तीन मार्च, 2021 सुवह दस वजे से शाम तीन वजे तक सब सटेशन से चलते सभी फीडरों की बिजली सप्लाई...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.ए. बी.एड. आठवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए.बी.एड. के आठवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित...
article-image
पंजाब

पानी सप्लाई करने गए व्यक्ति के जबरन उतवाए कपड़े : वीडियो बनाकर लूटे लिए डेढ लाख

गिद्दड़बाहा। थाना कोटभाई पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर एक महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
article-image
पंजाब

If the Vastu is right

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.8 : Behind every incident that happens in our life, there is a direct or indirect relation of the Vastu of our building. If the Vastu of the building is good then every incident...
Translate »
error: Content is protected !!