देश-विदेश के सैलानियों के लिए नगरोटा बगवां बनेगा आकर्षण का केंद्र -50.25 करोड रुपए की विभिन्न सौंदर्यीकरण परियोजनाओं के किए भूमिपूजन। : बाली

by
बाली ने नगरोटा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड परियोजना कार्यान्वयन इकाई कांगड़ा के कार्यालय का किया उद्घाटन।
एएम नाथ।26 जून, नगरोटा ।  नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र देश-विदेश के सैलानियों के लिए बनेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने 50 करोड़ 25 लख रुपए की लागत से नगरोटा बगवां के सौंदर्यकरण करने के 6 विभिन्न भूमिपूजन और नगरोटा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड परियोजना कार्यान्वयन इकाई कांगड़ा के कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान कहे।
आर.एस बाली सर्वप्रथम नारदा शारदा मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने माता के मंदिर में माथा टेका और नगरोटा परिवार के बुजुर्गों के साथ मिलकर उन्होंने नारदा शारदा मंदिर के सौंदर्य करण करने का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया मंदिर के सौंदर्य करण पर 62 लाख रुपए की राशि को खर्च किया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने गांधी मैदान पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया और उन्होंने बताया नगरोटा के इस ऐतिहासिक मैदान के सौंदर्यीकरण पर 4.62 करोड़ रुपए की राशि खर्च करके इसका कायाकल्प किया जाएगा। इसके उपरांत मेला ग्राउंड पहुंचे और यहां भी उन्होंने समस्त बुजुर्गों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया उन्होंने बताया इस मैदान के सौंदर्यीकरण पर पर 6.82 करोड़ रुपए की लागत लगाकर इसे नगरोटा के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया गांधी मैदान और मेला मैदान दोनों को आपस में जोड़ा जाएगा और इन दोनों मैदानों को भव्य रूप दिया जाएगा। बाली नगरोटा के पौड साहिब गुरुद्वारा पहुंचे यहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया और उन्होंने बताया इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा के सौंदर्य करण पर 2.30 करोड रुपए की राशि व्यय की जाएगी और इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने गुरुद्वारा जाकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने ठारू जंक्शन से हटवास तक के सड़क सौंदर्य करण का भूमि पूजन भी बुजुर्गों के साथ मिलकर किया और उन्होंने बताया इस सड़क के सौंदर्य करण पर 26.72 करोड़ रुपए की लागत लगाई जाएगी। उन्होंने बुजुर्गों के साथ मिलकर नगरोटा के पुराने बस स्टैंड के सौंदर्य करण का भी भूमि पूजन किया जिस पर 1.68 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया बड़ोह और अन्य जगह पार्क बनाने पर 7.48 करोड़ रुपए खर्च करके उनका भी सौंदर्य करण किया जाएगा।
इसके उपरांत उन्होंने नगरोटा के पुराने बस स्टैंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली की दूरदर्शी सोच के कारण हिमाचल प्रदेश का अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बना है उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र को एक शिक्षा के हब के रूप में स्थापित किया और आज इस विधानसभा क्षेत्र में देश प्रदेश के छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज टांडा, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, दो आईटीआई, बस स्टैंड, बस डिपो और सभी तरह के कार्यालय यहां स्थित हैं यह सभी सौगातें नगरोटा बगवां के लिए स्वर्गीय जीएस बाली की दूरदर्शी सोच के चलते मिली हैं।
उन्होंने कहा नगरोटा के सौंदर्य करण पर उन्होंने जो 50.25 करोड़ रुपए की लागत के भूमि पूजन किए इसके लिए उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इन सभी कार्यों का शिलान्यास किया था। उन्होंने बताया भूमि पूजन का अभिप्राय है कि आज से ही इन सभी कार्यों का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है।
उन्होंने बताया सौंदर्य करण के लिए हिमाचल प्रदेश को प्रथम बार 2500 करोड़ रूपया मिलने जा रहा है जिसके प्रथम चरण का 1200 करोड़ रूपया हिमाचल प्रदेश को मिला है। जिसमें 250 करोड रुपए की लागत से नगरोटा बगवां में फाउंटेन के साथ वेडिंग डेस्टिनेशन का निर्माण किया जाएगा। इसमें देश का सबसे बड़ा फाउंटेन और हिमाचल का सबसे बड़ा होटल बनाया जाएगा और यह देश और विदेश के सैलानियों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा पूरे नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का सौंदर्य कारण होने जा रहा है, नगरोटा में शिमला के माल रोड की तरह एक भव्य मॉल रोड का निर्माण होगा इसके बन जाने से नगरोटा शहर के व्यापारियों का व्यवसाय और मजबूत होगा। उन्होंने कहा सौंदर्य करण में पार्क, लाइटनिंग, पाथवे, सुरक्षा कैमरे, भव्य गेट जैसे अनेकों कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड परियोजना कार्यान्वयन इकाई कांगड़ा के कार्यालय का उद्घाटन आज पर्यटन विकास बोर्ड के अधिकारियों और नगरोटा परिवार के बुजुर्गों के साथ मिलकर किया। उन्होंने लोगों और प्रेस को संबोधित करते हुए कहा इस भवन का निर्माण स्वर्गीय विकास पुरुष अपने कार्यकाल के दौरान पूरा कर गए थे उन्होंने इस भवन का निर्माण 24 जुलाई 2014 को करना शुरू किया जिसे 2017 में पूरा कर लिया गया था। उन्होंने कहा पूर्व सरकार ने आनन फानन में चुनावों के अंतिम वर्ष में विकास पुरुष द्वारा बनाए गए भवन का बिना किसी अधिकारी, कर्मचारी की तैनाती किए उद्घाटन कर दिया और उसके उपरांत यह भवन पुनः तालाबंद ही रहा।
उन्होंने कहा स्वर्गीय विकास पुरुष की सोच के अनुरूप आज उन्होंने उनके द्वारा निर्मित इस भवन को इसकी उचित पहचान दिलाई है जिसके अंतर्गत उन्होंने जिस भवन आज उद्घाटन किया है उसमें हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विकास बोर्ड के कांगड़ा इकाई के कार्यालय का उद्घाटन किया गया जहां अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलाकर 50 लोग कार्य करेंगे और यहां से जिला कांगड़ा चंबा और हमीरपुर की विकास परियोजनाओं के कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन विशेष है क्योंकि नगरोटा में सौंदर्य करण की विभिन्न परियोजनाओं के साथ आज एक बड़ा कार्यालय नगरोटा बगवां क्षेत्र के लोगों को मिला है।
यह रहे उपस्थित।
आर.एस बाली सहित डीटीडीओ विनय धीमान, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एचपीटीडीटी शिमला आरके वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर पीआईओ कांगड़ा एमएल शर्मा, मुख्य अभियंता जल शक्ति दीपक गर्ग, डीएसपी अंकित शर्मा, एसडीएम मुनीष शर्मा मानसिंह, डॉ नरेश बरमाणी, प्रताप रियाड़, अरुण कटोच, अन्य अधिकारी कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।
All reactions:

3

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित मामलों को समयबद्ध निपटाएं : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा, धर्मशाला 7 जून : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने मंगलवार को ज़िला परिषद के सभागार में आयोजित जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 से अधिक बार एसपी को किया फोन- कांग्रेस विधायक का आरोप एसपी नहीं उठाते मेरा फोन : विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से की लिखित शिकायत

कैथल। गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया है कि जिले के एसपी राजेश कालिया उनका फोन नहीं उठाते हैं। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से लिखित शिकायत की है। स्पीकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 और 22 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगेंगे विकलांगता चिकित्सा बोर्ड – संजय मनकोटिया

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 फरवरी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया ने जानकारी दी है कि क्षेत्रीय अस्पताल में फरवरी माह के दौरान तीन विकलांगता चिकित्सा बोर्ड लगाए जाएंगे। ये चिकित्सा...
Translate »
error: Content is protected !!