देहरा को दिलाकर रहूंगी उसका हक, बनखंडी जू में युवाओं को मिलेगा रोजगार : कमलेश

by

भाजपा के पास मेरे खिलाफ कहने के कुछ नहीं, भ्रम फैला रहे

ममैं धरतीपुत्री, मुंबई-कनाडा रहने वाले कैसे हुए धरतीपुत्र

एएम नाथ। देहरा :
कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान जनता से सीधा संवाद कर रही हैं। अपनी पहाड़ी बोली में बात करना लोगों को बहुत पसंद आ रहा। शनिवार को कमलेश ठाकुर ने अनेक नुक्कड़ सभाएं कर अपने लिए लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं में कहा कि देहरा के लोगों को उनका हक दिलाकर रहूंगी। यहां के युवाओं का हक कोई नहीं मार पायेगा। बनखंडी में निर्माणाधीन जूलॉजिकल पार्क में 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगी कि स्थानीय युवाओं व लोगों को ही जूलॉजिकल पार्क में रोजगार मिले।

विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलने से देहरा में आर्थिक समृद्धि आएगी। मेरा प्रयास रहेगा कि स्थानीय लोगों के रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कर अधिसूचना भी जारी करवाऊं।


कमलेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास मेरे खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं है। विरोधी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मुंबई व कनाडा रहने वाले कैसे धरतीपुत्र हो सकते हैं। उनका तो जन्म भी मुंबई में हुआ। मेरा मायका देहरा में पड़ता है, मेरी यहां जमीन है, यहीं पली-बढ़ी और पढ़ी, यहीं सारे रिश्तेदार हैं। मैंने देहरा या नादौन ही रहना, शिमला काम कराने के लिए जाना पड़ेगा। मुंबई वालों से मिलने में दिक्कत होती थी तभी विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देना कई सवाल खड़े करता है। कांग्रेस सरकार में उनके काम नहीं हो रहे थे तो भाजपा के साथ बैठ जाते, वह तो निर्दलीय थे। उनके इस्तीफा देकर फिर विधायक का चुनाव लड़ने से साफ हो गया है कि दाल में कुछ काला है।


उन्होंने कहा कि देहरा की जनता 10 जुलाई को मतदान करते समय यह ध्यान जरूर रखे कि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट डालने जा रहे हैं। देहरा इस बार विधायक के लिए नहीं, मुख्यमंत्री को वोट दे। क्योंकि वह देहरा वालों के जीजा हैं, क्षेत्र के लोगों को बना बनाया मुख्यमंत्री मिल रहा है।

  1. क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। मेरी तरफ़ से सभी को 10 जुलाई का निमंत्रण है, भाजपा व कांग्रेस से ऊपर उठकर देहरा के विकास के लिए अधिक से अधिक मतदान करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CBI ने FCI के 4 आरोपियों को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

नई दिल्ली :  सीबीआ  ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित एक मामले में एफसीआई मुल्लांपुर ढाका लुधियाना (पंजाब) के प्रबंधक (गुणवत्ता) और दो तकनीकी सहायक (टीए) और एक निजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुराड़ा, हरदासपुर और जुलाहखड़ी वार्ड में कचरा प्रबंधन कार्यशालाएं आयोजित : चंबा को स्वच्छ रखने में लोगों का योगदान आवश्यक- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ : चंबा, 21 दिसंबर : ज़िला प्रशासन चंबा ने विशेष मुहिम शुरू करके नगर परिषद चंबा के क्षेत्र में कूड़ा-कचरे के प्रभावी प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक पहल की है। उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेसीओ सहित तीन जवानों की गहरी खाई में गिरने से शहीद : जिन्में ऊना व हमीरपुर का भी एक एक जवान शामिल

कुपवाड़ा : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन जवानों की जान चली गई। सेना ने बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला : ग्रीनको फाउंडेशन के महाप्रबन्धक अनूप बनयाल ने गत सायं ग्रीनको फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!