देहरा में उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों को बिना आवेदन के मिले 50 हजार रुपये : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि सरकार में हर जगह अराजकता है। जिसका जवाब सरकार नहीं देती है। अब सदन में सूचना मांगने के बाद भी सरकार झूठ बोल रही है।  सूचना एकत्रित करने के नाम पर सरकार सदन को भी गुमराह कर रही है। चुनाव के दौरान कांगड़ा सहकारी बैंक द्वारा सिर्फ देहरा विधानसभा में महिला मंडलों को जी भर भर के पैसा दिया गया।                          विधानसभा सदस्य के पास अपनी सूचना दे रहे हैं तो सरकार को उस सूचना पर संज्ञान लेने के बजाय उस पैर सवाल उठाया जा रहा है। जब चुनाव प्रक्रिया चल रही थी उसी समय में एक बैंक द्वारा एक ही विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडलों को कैसे पैसा दिया गया। क्या कांगड़ा बैंक ने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले अन्य जगहों पर भी इसी तरह की सुविधा प्रदान की है? क्या अन्य क्षेत्रों के लोगों को यह सुविधा दी गई। इस मामले की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। यह सामान्य मामला नहीं हैं। इसकी जांच सरकार द्वारा निष्पक्षता से करवाई जानी चाहिए।
                जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह से पहले कभी नहीं हुआ। जो आंकड़े कंप्यूटर में है, उसे एकत्रित करने में कितना समय लगता है। हैरानी की बात तो यह है कि सरकार यह भी नहीं बता रही है कि यह आंकड़े कब तक आएँगे। क्या यह आंकड़े इतने गोपनीय हैं कि सरकार उसे विधान सभा पटल पर नहीं रख सकती है। या सरकार को इसमें किसी घोटाले का अंदाज़ा हो गया है जो अब वह सच्चाई छिपा रही है। यहाँ सारा मामला सरकार की नीयत का है। हमारी पार्टी के विधायक के पास अपने सोर्सेज से इसके बारे में जानकारी आई है। जो बहुत गंभीर है। सरकार को चाहिए कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करवाए। यह मामला अभी संज्ञान में आया है और यह मामला यहीं रुकने वाला नहीं है।
             नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार के बजट अनुमान पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। यह सरकार के वित्त और योजना विभाग की सम्पूर्ण नाकामी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश के सकल बजट का 30 फीसदी है। सरकार के सारे बजट अनुमान हवा हवाई साबित हुए हैं। फिस्कल प्रुडेंस और फ़ाइनेंसियल डिस्प्लेन वाली सरकार का यह हाल है। बजट अनुमान और उसकी हकीकत के बीच ज़मीन आमान का फ़र्क़ है। जबकि सरकार द्वारा लोगों के पैसे रोकने के अलावा कोई और बड़ा काम नहीं हुआ है। विधायक निधि भी नहीं दी जा रही है। इसके बाद भी बजट अनुमान इस तरह से नाकाम हुआ। प्रदेश भर में हर तरफ़ निराशा का माहौल है। सरकार लोगों को हर तरह से प्रताड़ित कर रही है। लोगों के बिल पेंडिंग है सरकार की योजनाओं के भुगतान नहीं हो रहे हैं। ट्रेजरी से बड़े भुगतान रोक रखे हैं। लोगों को दस हजार से बड़े भुगतान बड़ी मुश्किल से हो रहे हैं। ठेकेदार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है। आउटसोर्स कर्मियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। वेतन, पेंशन, सरकारी योजनाओं के लाभ लोगों को मिल नहीं रहे हैं, हिम केयर का भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि सरकार का यह बजट जा कहाँ रहा है। इसका जवाब सरकार को देना होगा। यह सरकार हर लिहाज से प्रदेश का भरोसा खो चुकी है।

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से की शिष्टाचार भेंट

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत ने अब सोनिया गांधी पर हमला बोला : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार सोनिया गांधी ने किया अपमानित

एएम नाथ। कुल्लू :  मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अब कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी  पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों...
हिमाचल प्रदेश

एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार...
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अराजकता की स्थिति, 2 महीने से बंद है ट्रेजरी: जयराम ठाकुर

 सरकार से अपने पैसे नहीं पा रहे हैं लोग, अनिवार्य सेवाओं पर भी पढ़ रहा है असर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल...
error: Content is protected !!