दोआबा पब्लिक स्कूल के समक्ष अभिभावकों ने दिया धरना

by

गढ़शंकर: आज गढ़शंकर के दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल में बच्चों के अभिभावक अपने कुछ सवालों के समाधान के लिए स्कूल प्रशासन से मिलने पहुंचे। स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों के प्रश्नों के जवाबों से संतुष्ट ना होकर अभिभावकों ने स्कूल गेट के समक्ष धरना दे दिया और स्कूल के खिलाफ़  जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रंबधन ने सभी बातों के गोल मोल उत्तर दिए हैं, जिससे उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन पर फीस, वार्षिक फंड सहित सभी फंड ज्यादा लेने की बात कही और अदायगी ना करने पर बच्चों को उनके प्रणाम रोकने की बात कही जाती है। इस मौके पर बच्चों के माता-पिता ने कहा स्कूल में बिल्डिंग फंड के नाम पर बच्चों के अभिभावकों से हजारों रुपये लिए गए और किसी ने कुछ भी पूछने पर उनके बच्चे को हटा लेने को कह दिया जाता है। इसके अलावा स्कूल हर साल फीस बढ़ाता है और बच्चों को स्कूल से किताबें और यूनिफॉर्म लेने के लिए भी मजबूर करता है। इस संबंधी स्कूल की डीन हरप्रीत कौर ने कहा कि  स्कूल प्रशासन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए वचनबद्ध है तथा बच्चों के आने वाले 15 वर्षों के अनुसार जिंदगी बनाने के बारे में सोच कर मेहनत कर रहा है और जो भी खर्च लिए जाते हैं उससे अभिभावकों को सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने स्कूल से जबरन किताबें देने, फंड न देने पर परीक्षा में बैठने से रोकने तथा परिणाम रोकने आदि बातो को सिरे से नकार दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पराली की अपशिष्ट को खेतों में ही समेटने की नवीनतम तकनीक संबंधी जानकारी दी

गढ़शंकर :23 सितम्बर: क्षेत्रीय गांव थाणा में कृषि एवं किसान वैल्फेयर विभाग के तत्वावधान में वातावरण संभाल तथा धान की पराली प्रबंधन के विषय के तहत किसान जागरुकता कैंप डा. हरजीत सिंह कृषि विस्तार...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने फोकल प्वाइंट में स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन : पंजाब सरकार लघु उद्योगों के विकास के लिए वचनबद्धः ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 अगस्त: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि राज्य सरकार लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। वे आज फगवाड़ा रोड स्थित फोकल प्वाइंट...
article-image
पंजाब

Inspector Usha Rani assume charge

Phagwara/Hoshiarpur/Daljit Ajanoha : Inspector Usha Rani has been appointed as SHO City Police Station of Phagwara of district Kapurthala. Inspector Usha Rani has served as incharge Women Wing hoshiarpur,SHO City Hoshiarpur police stations and...
Translate »
error: Content is protected !!