पराली की अपशिष्ट को खेतों में ही समेटने की नवीनतम तकनीक संबंधी जानकारी दी

by

गढ़शंकर :23 सितम्बर:
क्षेत्रीय गांव थाणा में कृषि एवं किसान वैल्फेयर विभाग के तत्वावधान में वातावरण संभाल तथा धान की पराली प्रबंधन के विषय के तहत किसान जागरुकता कैंप डा. हरजीत सिंह कृषि विस्तार अधिकारी सर्कल रोड मजारा की अगुवाई में लगाया गया। यह कैंप पंजाब सरकार की हिदायतों तथा मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह की अगुवाई में धान की पराली की अपशिष्ट को खेतों में ही समेटने की नवीनतम तकनीक बताने के मकसद को लेकर आयोजित किया गया। कैंप के दौरान डा. हरजीत सिंह ने धान की पराली की अपशिष्ट को आग लगाने से जमीन के खुराकी तत्वों तथा वातावरण के खराब होने संबंधी किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे मिट्टी के खुराकी तत्व, मित्र जीव ही खत्म नहीं होते बल्कि कई बार सडक़ों पर खेतों में लगी आग के धुएं से सड़क़ हादसे भी हो जाते हैं।
उन्होंने किसानों को विभिन्न मशीनों द्वारा गेहूं की बीजाई करने के बारे में बताया तथा किसानों को धान की पराली को आग न लगाने की अपील की। अंत में इस कैंप के दौरान बीटीएम कुलविन्द्र साहनी ने आत्मा स्कीम के अधीन किसान वैल्फेयर की विभिन्न स्कीमों तथा प्रदर्शनी प्लांट लगाने संबंधी जानकारी सांझा की। इस कैंप के दौरान कुलविन्द्र सिंह बेलदार तथा गांव थाणा के किसान मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

तुम या अन्य कोई गैंगस्टर या कोई और कुत्ता या गधा बराबर – गोल्डी बराड़ को पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने जमकर लताड़ा

तुम या तुम्हारे जैसा कोई कुत्ता… पंजाब पुलिस के अधिकारी ने गोल्डी बराड़ को खूब लताड़ा खतरनाक गैंगस्टर और कनाडा से अपराध के रैकेट को चलाने वाले गोल्डी बराड़ को पंजाब पुलिस के डीएसपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान का सबसे बड़ा दावा : PM ऑफिस पर मिसाइल हमला, नेतन्याहू गायब

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  ने दावा किया है कि उसने अपने ताजा मिसाइल हमले में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाया है। IRGC का कहना है कि यह एक...
Translate »
error: Content is protected !!