दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल का सीबीएसई 10वीं व 12वीं का परिणाम शानदार

by

गढ़शंकर, 13 मई : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ( गढ़शंकर) का सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार रहा है। जानकारी देते स्कूल डायरेक्टर श्रीमती हरप्रीत कौर ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र अर्पण सिंह खुत्तन ने 97% प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। बिनय कुमार ने 96% प्रतिशत अंक हासिल करके द्वितीय व रोहान खन्ना ने 95.4% प्रतिशत अंक हासिल करके तृतीय स्थान हासिल किया। दसवीं के परिणाम में लड़कों ने बाजी मारी जबकि 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। 12वीं कक्षा के परिणाम में छात्रा जीविका वालिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरप्रीत कौर ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा छात्रा बेनिका ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त उत्कृष्ट परिणामों को देखते हुए स्कूल डायरेक्टर श्रीमती हरप्रीत कौर ने बच्चों के शिक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए स्कूल स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी और छात्रों को जीवन में बड़ी प्राप्तियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 से 12 आयु वर्ग के बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की रोकथाम के लिए जागृति नामक एक अनूठी पहल की शुरू : प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में करेंगे काम : गुरप्रीत कौर दिओ

चंडीगढ़    :   राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस के सामुदायिक मामले प्रभाग और महिला मामले विंग ने बच्चों, विशेष रूप से 5 से 12 आयु वर्ग...
article-image
पंजाब

अभिनेत्री नीरू बाजवा अदालत में पेश : एससीएसटी एक्ट के तहत उक्त तीनों के खिलाफ किया था केस दर्ज

अमृतसर  :  पंजाबी फिल्म बूहे बारियां की अभिनेत्री नीरू बाजवा, लेखक जगदीप सिंह और डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह सोमवार सुबह अमृतसर में न्यायाधीश प्रभजोत कौर की अदालत में पेश हुए। वेरका पुलिस ने 20...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मूसेवाला के भाई की फोटो देखकर बोले फैंस,ये तो सिद्धू का कार्बन कॉपी – माता-पिता ने शेयर की भावुक पोस्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके मम्मी-पापा अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं हालांकि अपने बेटे की...
article-image
पंजाब

47 विभागों में होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर…… नोडल अधिकारी नियुक्त, काडर भी होंगे पब्लिक

जालंधर। प्रदेश के 47 विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण होंगे। मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर सभी विभागों को ग्रुप ‘ए’ या ग्रुप ‘बी’ श्रेणी के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!