दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर व छात्रों के परिजन आमने-सामने, फ़ीस कम करने की मांग को लेकर चंडीगढ़-होशियारपुर सड़क पर लगाया अढ़ाई घँटे जाम।

by
फिजिकल डिस्टेंस की जमकर उड़ी धज्जियां।
 माहिलपुर – माहिलपुर के दोहलरों गांव के दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा पढ़ने वाले बच्चों से ट्रांसपोर्ट फीस की मांग को लेकर परिजनों ने होशियारपुर-चंडीगढ़ सड़क पर जाम लगा कर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 2 बजे लगे जाम के कारण चब्बेवाल से लेकर गढ़शंकर तक पन्द्रह किलोमीटर तक वाहन खड़े हो गए। छात्रों के परिजनों की मांग थी कि स्कूल बंद होने के समय की फीस, बिल्डिंग चार्ज व ट्रांसपोर्ट चार्ज न वसूले जाए। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उन्हें राजनीतिक दल के वर्कर ने धमकी दी थी कि वह स्कूल के सामने प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस जाम लगने के एक घंटा बाद पुहंची तबतक सड़क पर सैकड़ो वाहन खड़े हो चुके थे जिसके कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। छात्रों के परिजनों का कहना था कि कोरोना के चलते काम धंधे बंद पड़े हैं इसलिए वह दाखिला फीस जमा नहीं करा सकते और स्कूल बंद होने के चलते ट्रांसपोर्ट फीस मांगना गलत है। वही स्कूल प्रबंधन का कहना था कि स्कूल खर्चे और स्टाफ की पगार का हवाला देकर फीस मांग रहे हैं। जैम की सूचना मिलते ही एसएचओ चब्बेवाल प्रदीप कुमार, एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह और एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता पुलिस बल के साथ पुहंच गए। उन्होंने परिजनों को स्कूल प्रबंधन के साथ मीटिंग करवाकर आपस मे इस बात पर सहमति जताई कि प्रबंधन स्कूल बंद समय की फीस नही लेगा और न ही ट्रांसपोर्ट फीस के लिए परिजनों पर दबाव बनाएगा। इस प्रदर्शन में जमकर राजनीति हुई एक खास पार्टी के लोग यहां प्रबंधन कमेटीसे स्वयं बात करना चाहते थे लेकिन प्रबंधन कमेटी का कहना था कि जिनके बच्चे स्कूल में नही पढ़ते उनसे बात नही की जाएगी। एएसपी तुषार गुप्ता व एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने परिजनों के साथ प्रबंधन कमेटी की बैठक बुलाकर इस समस्या का समाधान कर दिया।
स्कूल टीचर व प्रदर्शनकारी आमने सामने….
प्रदर्शन के दौरान स्कूल टीचर परिजनों के पास पुहंच गए और उन्होंने कहा कि जब फीस जमा नहीं कराई जाएगी तो वह भी बच्चों को पढ़ाने से असमर्थ है और उन्होंने प्रदर्शनकारियों द्वारा की जा रही नारेबाजी के जबाव में नारेबाजी करने लगे। इस स्तिथि को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कंट्रोल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पर्यावरण को दूषित होने से बचाने और स्वच्छ रखने हेतु ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए : बाबा बलवंत शाह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव दारा पुर के प्राचीन दरबार जाहिरा पीर जी के मुख्य सेवादार बाबा बलवंत शाह जी को दरबार में लगने के लिए विभिन्न तरह के पेड़ परमिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

टोल प्लाजा पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग : कबड्डी खिलाड़ी के हत्यारों ने प पुलिस के CIA इंचार्ज को मारी गोली

समराला : मानकी के कबड्डी खिलाड़ी गुरिंदर सिंह किंदा की एक हफ्ता पहले गोलियां मार कर हत्या करने वाले आरोपियों का सोमवार देर शाम पुलिस से मुकाबला हो गया। इस दौरान सीआईए स्टाफ खन्ना...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रुप के एनसीसी कैडेटों और छात्रों ने सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का किया अभ्यास

जालंधर/दलजीत अजनोहा : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जालंधर के तत्वाधान में छ: एनसीसी बटालियनो के विभिन्न 250 शिक्षण संस्थानों ने सिविल डिफेन्स माँक ड्रिल का अभ्यास किया गया। बिग्रेडियर अजय तिवारी सेना मेडल ग्रुप कमांडर...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय रोल प्ले मुकाबलों में  गांव में स्प्रकूल आफ ऐमीनेंस गढ़शंकर प्रथम 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के रोल प्ले मुकाबले स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर में करवाए गए। ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1-...
Translate »
error: Content is protected !!