दो गिरोहों के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार : नौ एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल समेत चार हथियार जब्त

by
चंडीगढ़, 29 दिसंबर : पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर लक्षित हत्याओं की योजना बनाने का आरोप है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से चार हथियार भी बरामद किये गये हैं।
 पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरन तारन पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच साथियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से नौ एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल समेत चार हथियार जब्त किए हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने लक्षित हत्या की योजना बनाई थी।
पुलिस महानिदेशक ने कहा, “तरन तारन क्षेत्र में गिरोह द्वारा हाल ही में की गई हत्या में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यह उनके गिरोह की पहचान करने में एक बड़ी सफलता है।”
उन्होंने कहा कि उनके संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को दी श्रद्धांजलि

शहीदों के महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं: पवन दीवान लुधियाना, 23 मार्च: कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘शारीरिक तंदरूस्ती एवं खुशहाल जिंदगी ‘ विषय पर कार्यशाला शुरू

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के आई.ए.कयु. सेल द्वारा कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में ‘शारीरिक तंदरूस्ती और खुशहाल जिंदगी ‘ के लिए एक सप्ताह की कार्यशाला...
article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की...
article-image
पंजाब

62वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें ऑल इंडिया...
Translate »
error: Content is protected !!