दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ समापन : राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत*

by
एएम नाथ। नूरपुर, 17 अगस्त: भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शनिवार देर शाम को समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन भी सुबह से ही कृष्णभक्तों की भारी भीड़ मंदिर में देखने को मिली।
महोत्सव की दूसरी और अंतिम संध्या की अध्यक्षता फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने की। इस मौके पर वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यातिथि भवानी सिंह पठानिया ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी महाभारत काल में थीं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्तव्य, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। हमें अपने जीवन में इन आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने नूरपुरवासियों की धार्मिक आस्था और महोत्सव में उनकी सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि यह मेले हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम हैं।
इससे पूर्व, एसडीएम अरुण शर्मा ने मुख्यातिथि तथा विशेष अतिथियों को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को भक्तिमय बना कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के गायक व स्थानीय उपमंडल निवासी डॉ. गगन जम्वाल, हिमाचली पहाड़ी गायक ईशांत भारद्वाज तथा इंडियन आइडल सिंगर अनुज शर्मा ने अपने गानों से खूब समां बांधा और अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब नचाया।
अंत में एसडीएम अरुण शर्मा ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों, मंदिर कमेटी तथा लोगों का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में हुई धांधली – 38 मिनट के लिए सीसीटीवी बंद होने का दावा : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट जारी, कांग्रेस बोली- अफसरों के नाम का भी करेंगे खुलासा

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा व चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि ईवीएम के माध्यम से 30 से ज्यादा विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना की तैयारियों का डीसी अपूर्व देवगन ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जोगिंदर नगर, 8 मई।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज चौंतड़ा तथा जोगिंदर नगर में स्थापित ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग हॉल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वर्ष 2026 में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : डॉ. मदन कुमार

शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से होंगे जागरूकता कार्यक्रम एएम नाथ।  मंडी, 01 जून। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) समिति की बैठक कामक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
Translate »
error: Content is protected !!