दो पूर्व पुलिस कर्मियों को उम्र कैद : तीस साल पुराने फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई

by

अमृतसर। वर्ष 1993 के एक फर्जी एनकाउंटर से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो पूर्व पुलिस कर्मियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। पूर्व थानेदार शमशेर सिंह व जगतार सिंह को धारा 302, 120 व 218 के तहत दोषी करार दिया गया था। जिन्हें सोमवार को सजा सुनाई गई। केस दर्ज करने के तीन साल 2002 में सीबीआई ने थाने के तत्कालीन एसएचओ एसआई शमशेर सिंह, एएसआई जागीर सिंह और एएसआई जगतार सिंह व थाने में तैनात सभी मुलाजिमों पर आरोप पत्र दाखिल किया गया। करीब 11 महीने बाद 13 दिसंबर 2002 में आरोपियों पर आरोप तय किए गए। जब यह कार्रवाई हो गई तो इसी बीच केस की सुनवाई पर अदालत में स्टे लग गया। साल 2006 से लेकर 2022 तक मामले की सुनवाई रुकी रही। इसी समय के बीच मामले के दो आरोपियों पूरन सिंह व जागीर सिंह की मौत हो गई। इस केस में कुल 17 गवाहों ने अपने बयान दर्ज करवाए थे। जिसके बाद सभी पक्षों को सुनने के बाद तीस साल बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया।

ये था पूरा मामला :
बता दें कि थाना सदर तरनतारन पुलिस ने तीस वर्ष पहले दावा किया था कि 15 अप्रैल 1993 को सुबह साढ़े चार बजे जब वह उबोके निवासी हरबंस सिंह को हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर जा रहे थे, तो तीन आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अपने बचाव की कोशिश की। क्रॉस फायरिंग में हरबंस सिंह व एक अन्य अज्ञात आतंकी की मौत हो गई थी। इस संबंध में अमृतसर के थाना सदर में 302, 307 और 34 आईपीसी, असला एक्ट व टाडा एक्ट की धारा पांच के तहत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। हालांकि मृतक हरबंस के भाई परमजीत सिंह को यह सारा मामला संदिग्ध बता अपने मृतक भाई को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी जंग शुरू कर दी। वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए। जिसके बाद सीबीआई ने हरबंस सिंह के भाई परमजीत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। सीबीआई की जांच में यह कहानी फर्जी पाई गई। इसके बाद 1999 में केस की पड़ताल के बाद सीबीआई ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही केस की जांच शुरू हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिनरल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सरकारी स्कूल सैला खुर्द के विद्यार्थियों को स्कूली बैग और स्टेशनरी का सम्मान किया वितरित

गढ़शंकर : क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द में कार्यरत मिनरल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमटीआई) कंपनी द्वारा सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग व स्टेशनरी का सामान वितरित किया...
article-image
पंजाब

हरवैल सिंह सैनी व उनकी धर्मपत्नी परमजीत कौर को विवाह की 32वीं वर्षगाँठ पर बधाई

गढ़शंकर। सोशल वेलफेयर सुसायटी गढ़शंकर के प्रधान व समाज सेवी हरवैल सिंह सैनी व उनकी धर्मपत्नी परमजीत कौर को उनके विवाह की 32वीं वर्षगाँठ पर सतलुज व्यास टाइम्स की और से बधाई। Share     
article-image
पंजाब

तीन टन गोमांस जब्त – अमृतसर से मुंबई जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से, लगेज बोगी में रखा था मांस

अमृतसर। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, अमृतसर से चलने वाली गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस से मुंबई भेजा गया तीन टन गोमांस (1283 किलो) गुजरात के वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। यह गोमांस 16 पार्सलों...
article-image
पंजाब

अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतलुज ब्यास टाइम। चंडीगढ़ :  पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया...
Translate »
error: Content is protected !!