बार-बार सत्ता मिलने से बढ़ता है अहंकार, इसलिए सत्ता बदलने की परंपरा रहनी चाहिए जारी- प्रियंका गांधी

by

कांगड़(हरोली) कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा डबल इंजन, डबल इंजन बोलकर रिपीट को गिड़गिडा रही है, लेकिन 5 साल तक भाजपा ने इंजन में तेल ही नहीं डाला। जो तेल था उसे बड़े उद्योगपतियों को बेच दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सोलन में दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा दोबारा वोट लेने के लिए हिमाचल को बीमार बता रही है। यह सब वोट हासिल करने के लिए किया जा रहा है। वे सोमवार को उना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में की गई रैली को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही सिद्धांत सत्ता में रहना है और सत्ता में रहकर गरीबों व जरूरतमंदों को भूलकर बड़े उद्योगपतियों का पालन पोषण करना है। उन्होंने कहा कि 5 साल में सरकार नहीं बदली तो यह आगे भी भुगतना पड़ेगा। बार-बार सत्ता मिलने से अहंकार बढ़ता है। इसलिए रिवाज बदलने की परंपरा जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम दूल्हा देखने जाते हैं तो सबसे पहले उनकी नीयत देखते हैं, ठीक इसी तरह चुनावों में भी नीयत देखकर वोट देना है। इस बार अपना वोट किसी के कहने से नहीं देना, बल्कि सही का चयन करके अपने आपको वोट का सही इस्तेमाल करना।
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश पर 70 हजार का कर्ज है और जयराम सरकार ने कोरोना काल में भी पीपीई किट घोटाला, पुलिस भर्ती में घोटाला करती रही। जयराम सरकार ने 5 साल में युवाओं को रोजगार नहीं दिया। यही वजह है कि 63 हजार पद विभिन्न विभागों में खाली पड़े है। रोजगार नहीं मिलने से युवा नशे के दलदल में धसते जा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह भत्ता दिया जाएगा। पहली ही कैबिनेट बैठक में एक लाख रोजगार देंगे और 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की कोशिश करेंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान-बागवान, छोटे व्यापारी सब मुसीबत में हैं। किसी की तरक्की नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह सच है कि हिमाचल में भाजपा के बड़े-बड़े नेता बने, लेकिन आम जनता के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आपकी आवाज बुलंद करते हैं, जबकि भाजपा के लोग जुमले बाजी करते हैं। चुनाव के समय बड़े वादे करते हैं, प्रचार के बाद भूल जाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैरा कोट में सड़क निर्माण को 10 लाख, एक सप्ताह में नल लगाने के दिये निर्देश घुमारवीं की कोट ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित : राजेश धर्माणी ने सुनी जन समस्याएं

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 15 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कोट ग्राम पंचायत में जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ का दावा….अहंकार में आकर मूसेवाला ने गलतियां की : लॉरेंस के संपर्क में था….हमारे पास और नहीं था कोई ऑप्शन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगडूही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विधायक संजय रत्न ने शिरकत की : 2 करोड़ से बनेगी गगडूही की साइंस लैब : संजय रत्न

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह राकेश शर्मा , ज्वालामुखी / तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगडूही के वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!