दो लाख युवायों के भविष्य से खिलबाड़ : मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार की लापरवाही के कारण

by

चुनावी घोषणा पत्र की सबसे पहली मांग ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी : मुकेश अग्निहोत्री
ब्यूरो, 2 जून
हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस पार्टी आम जन के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की सबसे पहली मांग ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी। राजस्थान में उनकी सरकार ने ओपीएस की बहाली कर दी है। अब हिमाचल में भी कर्मचारियों को ओपीएस का फायदा मिलेगा।
मुकेश अग्निहोत्री कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार की लापरवाही से दो लाख युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो गया है। जयराम सरकार इसे दबाने में जुटी हुई है। सबूत मिटाने के लिए टाइम बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का किंगपिंन हरियाणा राजस्थान या किसी अन्य राज्य में नहीं बल्कि शिमला में बैठे हैं। इसमें सरकार और पुलिस हेडक्वाटर शामिल है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के आदेश के 15 दिन बीत गए लेकिन अब तक मामले की जांच सीबीआई ने शुरू नहीं की गई।
अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह रैलियां की जा रही हैं। इसके लिए लोगों की भीड़ जुटाने के लिए करोड़ों रुपए बसों पर खर्च किए जा रहे हैं। हिमाचल पहले ही 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है। ऐसे में रैलियों पर की जा रही फिजूलखर्ची हिमाचल को और कर्जदार बना रही है।

कांग्रेस को दबाने के लिए किया जा रहा ईडी का इस्तेमाल :
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर मोदी सरकार जिस तरह से चुनाव के दौरान ईडी का इस्तेमाल करती आई है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मोदी सरकार बीते आठ सालों से राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल करती आई है। कांग्रेस इनके हथकंडे से डरने वाली नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त :ऊना के बाथड़ी में ब्रेक फेल होने पर ट्रक बेकाबू:6

ऊना । हिमाचल के ऊना स्थित बाथड़ी में ब्रेक फेल हो जाने पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। जिसने बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें के चपेट में ले लिया आसपास...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विभागों को चलाने के लिए सरकार मंदिरों का पैसा मांग रही – उपमुख्यमंत्री ने सदन में खड़े होकर कहा था कि मंदिरों का पैसा कोई छू नहीं सकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ की अध्यक्षता में मण्डी में आयोजित केंद्रीय बजट 2025- 26 का बजट “विकसित का भारत रोड मैप” प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में जयराम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंदिर का एक हिस्सा लगातार धंस रहा – आईआईटी मंडी की टीम करेगी सराहन मंदिर का अध्ययन – विक्रमादित्य सिंह*

रोहित भदसाली।  शिमला, 10 अक्तूबर – भीमा काली मंदिर न्यास सराहन की बैठक वीरवार को सर्किट हाउस रामपुर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर-नर्स बुजुर्गों के इलाज के लिए पहुंचेंगे घर : सीएम सुक्खू ने योजना जल्द शुरू करने के दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में अब 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों का घरद्वार पर ही उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देने के बाद मोबाइल एंबुलेंस घर जाएगी। इसमें एक...
Translate »
error: Content is protected !!