दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

by

  अम्ब : होली के अवसर पर उस दौरान खुशियां गम में बदल गई, जब मैडी मेले में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दरअसल मैड़ी मेला में दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार (50) पुत्र राम अवतार निवासी राजौरी जम्मू-कश्मीर और साजन (25) पुत्र सोहन लाल निवासी पुरानाशाला, नारिनीपुर , मुकेरियां (पंजाब ) के रूप में हुई है।

                                             जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को मैड़ी मेला क्षेत्र के सैक्टर -03 में प्रदीप कुमार की हालत अचानक बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। लेकिन यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना भी सैक्टर -3 की ही बताई  जा रही है जहां साजन नाम का श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिला। जिसे एम्बुलेंस से तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी  :   सूचना मिलने पर मेला पुलिस ने मृतकों के शव में कब्जे में लेने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मेला अधिकारी एवं ए.एस.पी. ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी  मेले में जुटते हैं सैंकड़ों लोग :   डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होला मोहल्ला मेले में सैकड़ों लोग आते हैं। यही कारण है कि मेले के लिए तमाम सुरक्षाबलों को भी तैनात किया जाता है। इस दौरान मेले में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं और हर संदिग्ध पर नजर रखी जाती है। वहीं मेले में अस्थायी चौकियां भी बनाई जाती हैं। श्रद्धालुओं की मौत की जांच में पुलिस जुट गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिव्यता व आधुनिकता का सम्मिश्रण – नव निर्मित “दिव्य सरोवर”*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में 26 फ़रवरी को दिव्य सरोवर का ऐतिहासिक लोकार्पण हुआ। इस शानदार नव-निर्मित सरोवर के उद्घाटन के लिए अर्पण उत्सव का भव्य कार्यक्रम 27 फरवरी से 6...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्वo वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला : जयराम ठाकुर

हर दिन एक से ज्यादा स्कूल बंद करने वाले प्रदेश के पहले सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू स्कूल बंद करने की बजाय छात्र संख्या घटने की चिंता करे सरकार क्या मुख्यमंत्री के हिसाब से...
article-image
पंजाब

इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप- नाबालिग लड़की से रेप : रेस्टोरेंट में खाने को बुलाया, कालेज के बाहर छोड़कर फरार

पटियाला :  नाबालिग लड़की सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने पहुंची, जिसने उसके साथ रेप कर दिया।  रेप की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया तो लड़की ने बीती रात पुलिस को...
article-image
पंजाब

बड्डोआण में युवाओं ने शहीद भगत सिंह का 116वां जन्म दिवस मनाया

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : स्थानीय ब्लाक के गांव बड्डोआण सरदुल्ला में 17 सितम्बर से चल रहे टूर्नामेंट को आज दोनों गांवों के पंचायतों व एनआरआई वीरों का भरपूर सहयोग मिला। आज स्कूल के खेल...
Translate »
error: Content is protected !!