दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

by

  अम्ब : होली के अवसर पर उस दौरान खुशियां गम में बदल गई, जब मैडी मेले में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दरअसल मैड़ी मेला में दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार (50) पुत्र राम अवतार निवासी राजौरी जम्मू-कश्मीर और साजन (25) पुत्र सोहन लाल निवासी पुरानाशाला, नारिनीपुर , मुकेरियां (पंजाब ) के रूप में हुई है।

                                             जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को मैड़ी मेला क्षेत्र के सैक्टर -03 में प्रदीप कुमार की हालत अचानक बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। लेकिन यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना भी सैक्टर -3 की ही बताई  जा रही है जहां साजन नाम का श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिला। जिसे एम्बुलेंस से तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी  :   सूचना मिलने पर मेला पुलिस ने मृतकों के शव में कब्जे में लेने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मेला अधिकारी एवं ए.एस.पी. ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी  मेले में जुटते हैं सैंकड़ों लोग :   डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होला मोहल्ला मेले में सैकड़ों लोग आते हैं। यही कारण है कि मेले के लिए तमाम सुरक्षाबलों को भी तैनात किया जाता है। इस दौरान मेले में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं और हर संदिग्ध पर नजर रखी जाती है। वहीं मेले में अस्थायी चौकियां भी बनाई जाती हैं। श्रद्धालुओं की मौत की जांच में पुलिस जुट गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में स्टेट फरीडम फाइटर सक्सैसर आर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन वरिंदर कौर आप में शामिल

गढ़शंकर :  विधायक और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में  गढ़शंकर  विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी सरदार ईशर सिंह बेदी की पोत्री व महिला नेत्री वरिंदर कौर चेयरपर्सन स्टेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल, बिहार, बंगाल समेत 9 राज्यों के गवर्नर बदले : दिल्ली में विनय सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू

एएम नाथ। नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों और उप-राज्यपालों (LG) की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। लद्दाख के वर्तमान उप-राज्यपाल कविंदर...
पंजाब

गलियों का विकास जेब से कराने के दावे को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेसी नेता पंकज किरपाल को भेजा कारण बताओ नोटिस।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर किया था दावा। गढ़शंकर – उप मंडल मजिस्ट्रेट कम रिटर्निंग अधिकारी गढ़शंकर एसडीएम हरबंस सिंह ने वार्ड नं 8 में चुनाव लड़ रही उम्मीदवार के पति गौरव हांडा की शिकायत...
article-image
पंजाब

सेखोंवाल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू : टूर्नामेंट का उद्घाटन चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी डिप्टी स्पीकर ने किया

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब सेखोवाल द्वारा पंचायत व ग्राम वासियों निवासियों और समूची सहयोग से गांव के बिछड़े साथियों की याद को समर्पित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आम आदमी पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!