धमाके से बच्चे की मौत, भाई की भी गई थी करंट से जान : पत्थर बांध उछाला तो बिजली की तार से छू गई डोर

by
जालंधर। गुरु नानकपुरा ईस्ट में बिजली की 66केवी तारों की चपेट में आए नौ वर्षीय बच्चे की शनिवार को मौत हो गई। बुरी तरह से झुलसने के कारण उसे हालत में अमृतसर रेफर किया गया था।
सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि नौ वर्षीय बच्चा पार्क में आया और उसने एक डोर में पत्थर लपेटकर वहां से गुजर रही 66केवी बिजली की लाइन के तार पर फेंका। तार से डोर छूते ही धमाका हुआ और बच्चे को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया।
करंट लगने से भाई की भी हो चुकी थी मौत
धमाके के समय कुछ दूरी पर अन्य बच्चे भी खेल रहे थे और कुछ लोग सैर कर रहे थे। मृतक बच्चे की पहचान आरव के रूप में हुई है। कुछ वर्ष पहले आरव के भाई की भी मौत कूलर से करंट लगने से हुई थी।
आरव के नाना हरि सिंह ने बताया कि शुक्रवार सायं चार बजे बच्चों के साथ आरव भी पार्क में खेल रहा था। उसने प्लास्टिक नुमा चीज ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई।
सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुई घटना
सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो घटना स्पष्ट हुई। जब बच्चे को करंट लगा तो आसपास के लोग भी घबरा गए। पावरकाम व निगम ने इस हादसे को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय और हादसे हो सकते हैं। पार्क से 66केवी तार 18 फीट ऊपर है जबकि पार्क में लगे लोहे के झूले नौ से दस फीट के बीच हैं जो हादसे को दावत दे रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को मिले नजर के चश्मे, रोटरी क्लब होशियारपुर का सराहनीय प्रयास

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के तहत रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलिमेंट्री बुलावाड़ी के कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी में पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी शामिल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने रविवार दोपहर दिल्ली में...
article-image
पंजाब

LED Screen at Chintpurni Chowk

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.20 : In response to a devoted appeal from the Yuva Vahini Samiti Hoshiarpur, local MLA and former Punjab Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa has spearheaded the installation of a state-of-the-art LED screen...
article-image
पंजाब

वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को – जिला एवं सत्र न्यायाधीश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण द्वारा, पंजाब राज्य विधिक सेवाएँ प्राधिकरण एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों अनुसार, 13 सितंबर 2025 को जिले में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।...
Translate »
error: Content is protected !!