धर्मशाला में विधायक हमारा बना तो रोका गया यहां का विकास : जयराम ठाकुर

by

यहां विकास के लिए नगर निगम में भाजपा की विजय सुनिश्चित करें, केंद्र से बजट हम लेकर आएंगे

कहा, जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और प्रशासनिक विफलताओं से पूरी तरह त्रस्त

एएम नाथ। धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को धर्मशाला नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतर्गत दाड़ी में आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया और कार्यकर्ताओं में जीत का नया जोश भरा। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह, ऊर्जा और विजय का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसे संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और प्रशासनिक विफलताओं से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम में विकास, पारदर्शिता और निस्वार्थ जनसेवा की बहाली के लिए जनता पूरी मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खड़ी है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के इस अटूट समर्थन के साथ धर्मशाला में विजय पताका फहराने के लिए कृतसंकल्प है। जयराम ठाकुर ने सभी 17 वार्डों के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि यदि धर्मशाला का वास्तविक और आधुनिक विकास देखना है, तो नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाना अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से विधायक सुधीर शर्मा भाजपा से विधायक बने हैं तो जानबूझकर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का विकास रोका गया है।
उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि धर्मशाला के विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और केंद्र सरकार से विशेष बजट का प्रावधान भाजपा सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केवल खोखले भाषणों और घोषणाओं से धर्मशाला को ‘पर्यटन राजधानी’ या ‘स्मार्ट सिटी’ नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए धरातल पर ठोस विजन और काम करने की इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है, जिसका कांग्रेस में पूर्णतः अभाव है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से विकास कार्यों को गति देने के बजाय उनमें रोड़े अटकाने का रहा है और जब से धर्मशाला में भाजपा के विधायक की जीत हुई है, तब से राज्य सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति करते हुए यहाँ के विकास पर पूरी तरह ग्रहण लगा दिया है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की डीपीआर तक ये सरकार बना नहीं पाई। हमने धर्मशाला में एडीबी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 200 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशनल सेंटर बनाने के लिए बजट रखा था लेकिन उसे भी पता नहीं कहा खर्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार केवल बदले की भावना से काम कर रही है और जनहित के प्रोजेक्ट्स को रोक रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि भाजपा के कार्यकाल में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों के माध्यम से धर्मशाला को वैश्विक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई गई थी, जबकि कांग्रेस नेता केवल मंचों से भाषण देकर पर्यटन राजधानी की बातें कर रहे हैं। उन्होंने अंत में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करें और धर्मशाला के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। इस अवसर पर पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन परमार, सुधीर शर्मा, विक्रम ठाकुर, पवन काजल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनहित के भवनों पर ठेकेदार की तालाबंदी सरकार की नाकामी…मुख्यमंत्री के झूठ का हो रहा पर्दाफाश : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद भी बैजनाथ स्थित आईटीआई भवन में शुरू नहीं हुआ शैक्षणिक कार्य खास लोगों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप से ट्रेजरी चला रही सरकार एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन …चलती है थार से?… ..गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी ने किए कारनामे?

पटनाः बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार के यहां आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) के द्वारा की गई छापेमारी में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। किशनगंज में तैनात डीएसपी गौतम कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री आपदा में खेल रहे लुक्का-छिपी : जयराम ठाकुर

नाचन के गोहर में जिला स्तरीय खयोड मेले के समापन अवसर पर कसा तंज, कहा, ये सरकार ही अस्थाई, काम करने के बजाय रोकने पर दिया है जोर प्रधानमंत्री ने हिमाचल आकर सुना आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 विषयों के लिए होगा टेट : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की तिथियां

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस साल आठ नहीं, बल्कि 10 विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन करेगा। जून और नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!