धर्म की रक्षा हेतु चार साहिबजादों का बलिदान समाज को हमेशा देता रहेगा प्रेरणा: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 23 दिसंबर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि साहिबजादों की ओर से छोटी उम्र में महान बलिदान देने की मिसाल दुनिया के इतिहास में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों के महान बलिदान को याद करना समय की जरूरत है। वे आज गांव मड़ूली ब्राह्मणां में यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चार साहिबजादों की याद में करवाए गए 5वें बास्केटबाल टूर्नामेंट के दौरान इलाका निवासियों व खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान नौजवानों को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और उन्हें चार साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेने के लिए कहा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुरुओं के बताए मार्ग पर चलते हुए सरबत के भले के लिए कार्य कर रही है और जन-जन को गुरुओं के उपदेश व उनके महान बलिदान के शिक्षा लेने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त कर यहां की जवानी को प्रदेश के विकास के साथ जोडऩे के लिए सरकार प्रयत्नशील है, जिसके लिए उन्हें खेल गतिविधियों से जोडऩा बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों की याद में आज का यह टूर्नामेंट बिना किसी उत्सव के आयोजित किया गया और सभी खिलाडिय़ों व गांव वासियों ने साहिबजादों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 20 से 30 दिसंबर तक कोई भी ख़ुशी का समागम न करवाने का ऐलान पहले ही किया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास राज्य सरकार द्वारा दशम पिता के परिवार के महान बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में शहीदी सभा के दौरान 27 दिसंबर को शोक बिगुल बजाया जाएगा जिस दौरान लोग साहिबजादों की महान शहादत को नमन करेंगे। उन्होंने कहा कि दिसंबर का महीना, जिस दौरान दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के समूचे परिवार को शहीद किया गया था, समूची मानवता के लिए शोक का महीना है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि साहिबजादों का पावन बलिदान राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा देता है। धर्म की रक्षा हेतु समर्पित उनका जीवन सदैव हमारा पथ प्रदर्शक रहेगा। गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का सारा परिवार बलिदान हो गया। इस मौके पर यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों के अलावा मेयर सुुरिंदर कुमार, मोहन लाल चित्तो, वरिंदर संधू, एडवोकेट अमरजोत सैनी, एडवोकेट राहुल, तरुण अरोड़ा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी नेता को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी : कांग्रेस ने दिलाई थी ‘लक्ष्मण रेखा’ की याद

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पार्टी लाइन के खिलाफ दिए गए बयानों के चलते कांग्रेस में निशाने पर हैं। इस बीच, केंद्र की मोदी सरकार थरूर को अहम जिम्मेदारी देने जा रही...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब सरकार को हाईकर्ट की कड़ी फटकार : इंटेलिजेंस फेलियर, पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे थे, साथियों को पकड़ लिया तो अमृतपाल कैसे फरार

चंडीगढ़ : ऑपरेशन अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी न होना पूरी तरह से इंटेलिजेंस...
article-image
पंजाब

पती को धोखा देकर प्रेमी संग भागी महिला : प्रेमी ने कर दिया कत्ल , कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने दो दिन में सुलझाया, कातिल ग्रिफ्तार

लुधियाना : पति को धोखा देकर भागी महिला को उसके प्रेमी मौत के घाट उतार दिया। महिला की पहचान फत्तो उर्फ नीसा के रूप में हुई। प्रेमी की पहचान शारिक अली उर्फ मोहम्मद अली...
article-image
पंजाब

नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाकर गांव गढ़ी मट्टों में किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सीपीआई (एम) के आह्वान पर बीबी सुभाष के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ गांव गढ़ी मट्टों दरवाजे के सामने उसकी प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। एक...
Translate »
error: Content is protected !!