धारा 118 में कोई बदलाव नहीं कर रही सरकार…चुनाव को देखते हुए भाजपा लगा रही झूठे आरोप : हर्षवर्धन चौहान

by

एएम नाथ।  नाहन, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार धारा 118 में कोई बदलाव नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर झूठे आरोप लगा रही है।

हर्षवर्धन चौहान बुधवार को नाहन स्थित बचत भवन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में नाहन के विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा सहित कार्यक्रम के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

नई औद्योगिक नीति में ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगा जोर

उद्योग मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही नई औद्योगिक नीति मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसमें उद्योगों को अधिक सुविधाएं देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उद्योग स्थापित करने के प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि नई नीति के माध्यम से उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और लोगों को अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सिरमौर जिले को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

मंत्री ने कार्यक्रम के गैर-सरकारी सदस्यों से भी सतर्कता के साथ कार्य करने और सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

फोटो कैप्शन: नाहन के बचत भवन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

8 नेता कांग्रेस से बाहर : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले

शिमला : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 8 नेताओं को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया है ।इन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जेजों बाढ़ हादसा : दो लापता शव बरामद, 4 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

रोहित भदसाली :जेजों दोआबा,14 अगस्त:होशियारपुर के जेजों चोअ में हुए बाढ़ हादसे में लापता दो व्यक्तियों के शव मिलने के साथ चार दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। इस रेस्क्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में सौ से अधिक स्थानों पर निपटाए जाएंगे म्यूटेशन संबंधित मामले : 30 व 31 अक्तूबर को मनाया जाएगा इंतकाल दिवस: DC डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 26 अक्तूबर : जिला कांगड़ा में 30 व 31 अक्तूबर, 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जायेगा। इंतकाल दिवस पर सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर भूमि...
Translate »
error: Content is protected !!