धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 09 अप्रैल: ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन वीरवार को उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने भराड़ी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।No photo description available.
अपने संबोधन में एसपी अशोक रत्न ने कहा कि कुश्ती भारत में एक पेशेवर खेल के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पहचान दिला रही है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।May be an image of one or more people
अशोक रत्न ने कहा कि मेला हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है, जिसे हम अपने जीवन से अलग नहीं कर सकते। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के लोग एक मंच पर एकत्रित होते हैं, आपसी संवाद बढ़ता है और एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलता है। वर्तमान समय में जब जीवनशैली में निरंतर परिवर्तन हो रहा है, ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता को और मजबूत बनाते हैं।May be an image of one or more people, henna, flower, dais, wedding, temple and text
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरकार नशे पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।May be an image of child
इससे पूर्व मेला अधिकारी एवं एसडीएम मोहित रत्न ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मेले के आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे इसकी सांस्कृतिक गरिमा और भी बढ़ रही है।
दंगल प्रतियोगिता में देश-प्रदेश के नामी पहलवान भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार : आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई

कुल्लू: जिला कुल्लू में नशा तस्कर बेखौफ हो कर अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं । हालांकि कुल्लू
article-image
हिमाचल प्रदेश

नग्न अवस्था मे महिला का शव बरामद : महिला की बेटी ने आपने भाई भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

एएम नाथ । चुवाड़ी :   सरकारी प्राइमरी स्कूल कुठेड़ के परिसर में बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान कमला देवी (63) पत्नी मघर सिंह निवासी कुठेड़ के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी से बरसी आफत….दिहाड़ी लगा रहे मजदूर की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली के तहत नयाग्रां-बड़ाभंगाल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इसकी चपेट में आने से सड़क निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में 20 अधिकारी ट्रांसफर – 3 एएसपी, 13 डीएसपी, 4 एसडीपीओ बदले

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल सरकार गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कुल 20 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिनमें तीन एएसपी, 13 डीएसपी और चार एसडीपीओ शामिल हैं। जारी हुए आदेशों...
Translate »
error: Content is protected !!