नई करुणामूलक रोजगार नीति बनाएगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एक नई करुणामूलक रोजगार नीति बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले लोगों को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार उदार और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवेदकों का विभागवार ब्यौरा संकलित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने  कहा कि राज्य सरकार अधिक से अधिक आवेदकों को लाभान्वित करने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विधवाओं और अनाथों को अनुकंपा के आधार पर रोजगार प्रदान करने में प्राथमिकता देकर आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
पहली कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है ताकि सेवानिवृत्ति के बाद वह सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल के भीतर सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया गया है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार सचिव एम. सुधा देवी, राकेश कंवर और सचिव विधि शरद कुमार लग्वाल भी बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा, 9 मार्च :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज 12 से 14 मार्च तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में आयोजित होने वाले चम्बा साहित्य उत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित : नगर परिषद पार्क ऊना में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

ऊना, 26 जुलाई 2022- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर परिषद पार्क ऊना में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रेनियों का दो दो लाख रूप्ये का वीमा : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में लगाया जा रहा जागरूक कैम्प, वच्चों में खुशी की लहर

सन्तोषगढ़ : जिन युवाओं ने अभी दसवीं या वाहरवीं के पेपर दिए हैं और इस दुविधा में है कि इन पेपरों का प्रणाम आने के वाद क्या किया जाए, तो आपकी इस दुविधा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित : रजनीश महाजन

वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में बधाह की 2500 कलमें रोपित वन मंडल डलहौजी की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक पहल चंबा, 6 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!