नकली एसएचओ ने 326 के आरोपी छोड़ने के लिए 35 हजार , असली एसएचओ के पास पहुंचा कहा आरोपी छोड़ दो पैसे दे दिए …फिर नकली एसएचओ की खुली पोल

by

गढ़शंकर, 21 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर के नाम पर लोगों से फोन पर पैसे मांगने वाले नकली एस. एच..ओ. को साथी सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी. एस. पी. गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने पत्रकारों को बताया कि एस. एस. पी. होशियारपुर सरताज़ सिंह माहल द्वारा सायबर क्रिमिनल, सायबर ठगों व फोन पर पैसे मांगने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने संबंधी चलाये गए अभियान के तहत इंस्पेक्टर जै पाल मुखय थाना गढ़शंकर को फोन पर लोगों से पैसे मांगने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त नकली एस. एच. ओ. ने 14 सितंबर को राकेश कुमार पुत्र चरण दास निवासी पद्दी मठवाली थाना सदर बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर को जिसके रिश्तेदार के विरुद्ध 8 सितंबर को मुकदमा नंबर 156 धारा 326,324,148,148 आइपीसी के तहत थाना गढ़शंकर में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था को बताया कि वह इंस्पेक्टर जै पाल बोल रहा, अगर अपने रिश्तेदार को छुड़वाना है तो मेरे फोन नंबर पर 50 हजार रुपये डलवा दो। डीएसपी ने बताया कि इस फोन के बाद राकेश कुमार ने नकली एसएचओ के फोन पर 35 हजार रुपये डलवा दिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद राकेश कुमार थाना गढ़शंकर पहुंच गया और इंस्पेक्टर जै पाल से पकड़े आरोपी को छोड़ने के लिए कहने लगा तो इंस्पेक्टर जै पाल ने उसे बताया कि आपके रिश्तेदार को धारा 326 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे छोड़ा नहीं जा सकता। इस पर राकेश कुमार ने कहा कि मैंने आपके खाते में 35 हजार रुपये डलवा दिए हैं। डीएसपी ने बताया कि इस पर राकेश के बताए फोन नंबर की पड़ताल की गई तो वह पुलिस स्टेशन के किसी भी कर्मचारी का नही निकला। उन्होंने बताया कि इस पर राकेश कुमार के बयान पर 20 सितंबर को 165 नंबर मुकदमा धारा 420,170, 387,120 आइपीसी के तहत दर्ज किया गया और आरोपी सुखमनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र बलविंदर सिंह वासी सलेम टाबरी पुलिस कमिश्नरएट लुधियाना व सुरिंदर कुमार उर्फ लड्डू पुत्र सोभा राम वासी अमर नगर शेरपुर लुधियाना को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से मोबाइल फोन व वसूले गए 35 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि आरोपियों का अदालत से रिमांड पर लाया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरटीओ ने ओवरलोड वाहनों पर की सख्त कार्रवाई, 3.20 लाख रुपए जुर्माना वसूला

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर- कम- चेयरपर्सन जिला सड़क सुरक्षा कमेटी आशिका जैन के नेतृत्व  में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी कार्रवाई को सुनिश्चित करने हेतु ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल : समर शॉपिंग फेस्टिवल में खरीदारी, खानपान और मस्ती का कंपलीट पैकेज

पुलिस मैदान धर्मशाला में सस्ते दामों में मिल रहे देश-विदेश के बढ़िया उत्पाद, खाने की वैरायटी भी जी ललचाने वाली, बच्चों के मनोरंजन को भी शानदार इंतजाम* धर्मशाला, 25 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग व शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। ​शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न योजनाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : किसानों को अपनी बात रखने का मिला बड़ा मौका

किसानों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार किसान आपनी मांगों को लेकर सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीँ दूसरी तरफ किसान नेता डल्लेवाल की तबियत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!