नकली पुलिस बनकर सुनार से 25 लाख की ठगी : केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

by

खुईखेड़ा। श्री अमृतसर साहिब के रहने वाले एक सुनार के साथ सोना दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी और धमकियां देने का मामला सामने आया है। घटना 21 जून 2025 की है, जब कुछ नकली पुलिस बनकर आए व्यक्तियों ने सोने के लिए दिए 25 लाख रुपए छीन लिए।

थाना खुईखेडा पुलिस ने शिकायत पर जांच पड़ताल के बाद एक व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी कुलदीप ने बताया कि हरसिमरन सिंह निवासी श्री अमृतसर ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

उन्होंने बताया कि उसने सोना खरीद करना था जिसके लिए उसके जानकारी द्वारा बताए जाने पर विक्रम सिंह उर्फ जबरजंग सिंह निवासी शामनगर वार्ड नंबर 10 पुरानी आबादी श्रीगंगानगर हाल आबाद पत्तरेवाला से सोना खरीदने के लिए मुलाकात की। शिकायत के अनुसार 19 जून को विक्रम सिंह ने उन्हें बुलाया और सोने की जांच करवाई।

विक्रम ने बताया कि उसके पास पुराना सोना है और वह बाजार में डील नहीं करता। इसके बाद 21 जून को वह 25 लाख रुपए लेकर सोना लेने गया, लेकिन इसी बीच नकली पुलिस बनकर आए कुछ लोग पैसे लेकर धमकियां देने के बाद फरार हो गए।

उक्त शिकायत की पड़ताल उप कप्तान पुलिस (डी) द्वारा की गई। सीनियर कप्तान पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद आरोपित पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पत्तरेवाला क्षेत्र में सोने से जुड़े धोखाधड़ी मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले ही गंगानगर के एक व्यक्ति को सोना दिलवाने के नाम पर नकली पुलिस द्वारा पैसे ले जाने का मामला सामने आया था, जिसमें दो लोग पकड़े गए और कई अन्य पर मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले भी कुछ वर्ष पहले ऐसा ही एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। थाना प्रभारी जुगराज सिंह ने आगाह किया है कि सोने या बड़ी लेन-देन में किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर विश्वास न करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना से भेंट कर शिव चरण ने अमरीका में फंसे अपने बेटे को भारत वापिस लाने की लगायी गुहार

होशियारपुर 13 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता कि समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। खुले दरबार में आदमपुर जालंधर के गाँव कालरा निवासी शिव चरण ने खन्ना...
article-image
पंजाब

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब को अहम जगह : मनप्रीत बादल समेत तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की कवायद, तरुण चुघ और सौदान सिंह को भी महत्वपूर्ण पद नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम...
article-image
पंजाब

मोटापा, वजनी शरीर वास्तुदोष की वजह से भी हो सकता : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानव जीवन में सात प्रकार के सुखों को महत्त्व दिया है है इन सातों सुखों में सबसे महत्वपूर्ण सुख है निरोगी काया। हमारी काया निरोगी तब तक रहेगी जब तक हमारा...
Translate »
error: Content is protected !!