नकल करते पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल- बठिंडा में पंजाब पुलिस अकादमी में चल रहे पेपर में : विभागीय कार्रवाई के आदेश

by
बठिंडा :  पंजाब पुलिस के कर्मचारी रिश्वत को लेकर एवं अन्य कारणों करके चर्चा में रहते थे, लेकिन अब पेपर में नकल करते हुए भी चर्चा में आ गए है। ऐसा ही एक मामला फिलौर में सामने आया है। पंजाब पुलिस अकादमी फिलौर में चल रहे एक पेपर दौरान बठिंडा के हेड कॉन्स्टेबल फैज मोहम्मद को पेपर में नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। घटना बीती 29 मई की है। जिसके बाद उसे बिना इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स मुकमल पास किए वापिस भेज दिया गया है।
               पंजाब पुलिस अकादमी फिलौर के डीएसपी इंडोर की तरफ से जारी एक पत्र के अनुसार बीती 29 मई को इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स जिला कैडर के पंजाब पुलिस रूल्स एवं पुलिस स्टेशन फंक्शनिंग विषय की परीक्षा चल रही थी। इस परीक्षा में बठिंडा पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल फैज मोहम्मद भी मौजूद था। जोकि इस विषय के साथ संबंधित पर्ची के साथ पकड़ा गया।
पत्र में बताया कि उक्त हेड कॉन्स्टेबल ने अनउचित तारीके से पर्ची का उपयोग करके पीटीसी मैन्यूल के चैप्टर नंबर 04 के पैरा नंबर 4.3 -1 और इस अकादमी द्वारा दिए गए आदेशों का उल्लंघन किया है। हेड कॉन्स्टेबल ने ऐसा करके पुलिस अनुशासन का उल्लंघन किया है। पत्र में लिखा गया कि हेड कॉन्स्टेबल फैज मोहम्मद को बिना इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स किए, जिला बठिंडा में वापिस भेजा जाता है। इस आदेश को डायरेक्टर पीपीए की अनुमति के बाद जारी किया गया है।
फिलौर अथॉर्टी ने पत्र को डायरेक्टर जनरल पुलिस ट्रेनिंग शाखा पंजाब, सीनियर कप्तान पुलिस बठिंडा को हेड कॉन्स्टेबल फैज मोहम्मद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए, कमांडट कम डिप्टी डायरेक्टर इंडोर एवं आउटडोर पीपीए फिलौर, डीएसपी इंडोर आउटडोर पीपीए फिलौर, सीडीआई एवं सीएलआई पीपीए फिलौर, इंचार्ज एग्जामीनेशन ब्रांच पीपीए फिलौर को भेजा गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 नगर निगम और 102 काउंसिल चुनाव प्रकिर्या की तैयारी तेज : मई अंत या जून के प्रथम में मतदान संभव

चंडीगढ़ :  पंजाब के 9 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों के चुनाव मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं हालांकि अभी...
article-image
पंजाब

बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब : जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते की मिली मोहलत

 नई दिल्ली: बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े मामले की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन महीने की मोहलत दी है। मामले की सुनवाई...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र, इंडियानापोलिस फायरिंग का मुद्दा उठाया

चंडीगढ़. : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर उन्हें यूएस में बसने वाले सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित...
article-image
पंजाब

12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा

चंडीगढ़ : सीआईए टीम रूपनगर ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने हथियार तस्करी की एफआईआर...
Translate »
error: Content is protected !!