नगर काउंसिल चुनाव दसूहा…. 15 वार्डों में से 13 वार्डों में आम आदमी पार्टी और 2 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे विजेता

by

दसूहा, 29 मई : स्थानीय नगर काउंसिल के 15 वार्डों के लिए 26 मई को पड़े वोटों की आज हुई गिनती के दौरान 13 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों और 2 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 1,2,3 और 4 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप कौर बाजवा, जोगिंदर पाल, रमना देवी और तरुण खुल्लर ने क्रमशः 518,675, 389 और 625 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 5 और 7 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों नीतिका और चरणजीत कौर ने क्रमशः 471 और 502 वोट लेकर जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर 6,8,9,10 और 11 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संतोष कुमार, चमन लाल, रणजीत कौर, हरविंदर सिंह और सुखविंदर कौर ने 833, 427, 250, 637 और 678 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 12,13,14 और 15 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों चंद्र शेखर, कुलविंदर कौर, अमरप्रीत सिंह और सुनीता ने क्रमशः 489, 512, 673 और 547 वोट हासिल करके जीत दर्ज की।

 

की उम्मीदवार बिमला देवी ने 350 वोट लेकर जीत दर्ज की जबकि वार्ड नंबर 2 से आजाद उम्मीदवार विनोद कुमार 270 वोट लेकर विजेता रहे। इसी तरह वार्ड नंबर 3,4,5 और 6 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों जसवीर कौर, प्रिंस, नीरज खन्ना और हरप्रीत सिंह ने क्रमशः 573,299, 239 और 390 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार भावना किरपाल ने 178 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 8 और 9 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ बंगड़ और जसविंदर कौर ने क्रमशः 489 और 432 वोट हासिल करके जीत प्राप्त की। वार्ड नंबर 10 और 11 में आजाद उम्मीदवार विक्रांत रणदेव और नीरू शर्मा क्रमशः 399 और 492 वोट हासिल करके विजेता रहे। वार्ड नंबर 12 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उपकरण सिंह बंगड़ ने 397 वोट हासिल करके जीत दर्ज की जबकि वार्ड नंबर 13 में आजाद उम्मीदवार परवीन 212 वोट लेकर विजेता रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने भारत रत्न डा. अंबेदकर को श्रद्धासुमन किए अर्पित

होशियारपुर14 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर  संदीप हंस के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज भारतीय संविधान के निर्माता, युग पुरुष व भारत रत्न डा. भीमराव अंबेदकर जी का 131 वां जन्म दिवस...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau Conducts Seminar on

Hoshiarpur /Daljee Ajnhoa/Oct.30 : The Vigilance Bureau Unit, Hoshiarpur, organized an awareness seminar today at B.Ed D.A.V. College, near Shimla Pahari, Hoshiarpur, under the theme “Vigilance Against Corruption – Our Collective Responsibility.” The event...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों के सफाए की तैयारी: एजीटीएफ आवश्यक मानवीय शक्ति, उन्नत टैक्नोलोजी, वाहनों एवं आवश्यक फंडों से किया जाएगा लैस : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ ।  गैंगस्टरवाद के प्रति जीरो टालरेंस न करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) को प्रदेश में से गैंगस्टरों का सफाया करने के लिए कहा...
article-image
पंजाब

हेडमास्टर्स एसोसिएशन, गढ़शंकर ने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध 

गढ़शंकर, 29 अगस्त: हेडमास्टर्स एसोसिएशन, पंजाब के निमंत्रण पर पंजाब के 117 विधायकों और 13 सांसदों को ज्ञापन सौंपने और उनकी मांगों को न माने जाने के विरोध में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के...
Translate »
error: Content is protected !!