नगर कौंसिल शाम चौरासी के सर्वसम्मति से निर्मल कुमार अध्यक्ष, कुलजीत सिंह उपाध्यक्ष चुने गए

by

कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी में करवाया सर्वांगीण विकास: विधायक पवन कुमार आदिया
शाम चौरासी  :विधायक पवन कुमार आदिया की उपस्थिति में आज स्थानीय वार्ड नंबर 8 से पार्षद निर्मल कुमार को नगर कौंसिल शाम चौरासी का सर्वसम्मति से अध्यक्ष व वार्ड नंबर 4 से पार्षद कुलजीत सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।
नगर कौंसिल शाम चौरासी में आज सुबह दोनों नेताओं के चुनाव के बाद विधायक पवन कुमार आदिया ने कहा कि नगर कौंसिल को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिलने से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी व यदि कोई अहम कार्य रहता होगा तो वह प्राथमिकता के आधार पर संपन्न किया जाएगा। आदिया ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी का सर्वांगीण विकास यकीनी बना है व भविष्य में भी जरुरी प्रोजैक्टों को समय-समय पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी में बनी सब-तहसील व ढोलवाहा में बन रहे सरकारी कालेज आदि विकास कार्यों की बात करते हुए विधायक पवन कुमार आदिया ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सब-तहसील बनाए जाने से करीब 75 गांवों के निवासियों को बहुत बड़ा लाभ हुआ है व अब उनको राजस्व विभाग से संबंधित रोजाना के कार्य के लिए होशियारपुर नहीं जाना पड़ता। सरकारी कालेज ढोलवाहा संबंधी उन्होंने कहा कि कालेज का निर्माण लगभग अंतिम पढ़ाव पर है व यह कालेज शुरु होने से कंडी क्षेत्र के नौजवानों को सहज ही उच्च शिक्षा के मौके प्रदान हो जाएंगे।
इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर अमित महाजन, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेश गुप्ता, पार्षद बलविंदर कौर, पार्षद मंजीत कौर, पार्षद हरभजन कौर, सौरभ आदिया आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्पैशल व ऑब्जरवेशन होम के बच्चों के करवाए गए बास्केटबाल मैच : इंडियन ऑयल की ओर से कार्यक्रम परिवर्तन प्रीजन टू प्राइड व नई दिशा स्माइल फार जुवेनाइल की शुरुआत

होशियारपुर, 16 जुलाई: डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशों पर स्पैशल होम व ऑब्जरवेशन होम होशियारपुर के सहवासी बच्चों के बास्केटबाल मैच करवाए गए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य)...
article-image
पंजाब

Honour Elders, Society’s Priceless

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 06 : Under the leadership of India Development Council president and prominent social worker Sanjeev Arora, council members distributed food supplies to 25 destitute and needy elderly residents at Tera Aasra...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज ने रिपब्लिक डे को समर्पित क्विज़ कॉम्पिटिशन करवाया

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चलाए जा रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की की अगुआई में गढ़शंकर के हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट ने एक्यूएसी के...
Translate »
error: Content is protected !!