नगर निगम ऊना में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव : सरकार ने जारी की अधिसूचना आमजन 2 हफ्तों में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

by
एएम नाथ। शिमला : ऊना, 21 जून। नगर निगम ऊना की सीमा में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने के संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 20 जून को राज्य राजपत्र (ई-गैजेट) में प्रकाशित की गई है।
नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि अधिसूचना के माध्यम से कुछ स्थानीय क्षेत्रों को निगम की सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। यदि किसी व्यक्ति को इस प्रस्ताव से आपत्ति है, तो वह आगामी दो सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति लिखित रूप में उपायुक्त ऊना को सौंप सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों को प्रदेश के शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव को भेजा जाएगा । समयावधि में प्राप्त आपत्तियों पर राज्य सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी।
नगर निगम आयुक्त ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि कोई सुझाव या आपत्ति हो, तो नियमानुसार समय पर प्रस्तुत करें। लोग उपायुक्त ऑफिस अथवा उपायुक्त कार्यालय कक्ष नंबर 312 में अपनी आपत्तियां लिखित रूप में सौंप सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विभाग लोक कला और संस्कृति को भी देगा बढ़ावा – एचपीटीडीसी के होटल्स में पर्यटक निहारेंगे शर्मिला की कांगड़ा पेंटिंग : बाली

विद्यार्थियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए सहयोग करेगा पर्यटन विभाग एएम नाथ।  धर्मशाला, 28 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग हिमाचल की कला और संस्कृति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतिम पंक्ति में बैठे जरूरमंद व्यक्ति तक पहुंच रही कल्याणकारी योजनाएं : गोमा

एएम नाथ। धर्मशाला 21 अक्तूबर। आयुष एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री, जिला योजना,विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने कहा है कि प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिता पर काटा केक … पिता ने दिल पर पत्थर रखकर, बेटी के बर्थडे पर ही सजी अर्थी …देखकर सभी रोए

कवर्धा। कभी सोचा नहीं था कि जिस दिन बेटी केक काटेगी, उसी दिन उसे मुखाग्नि दूंगा—यह शब्द थे उस पिता के, जिसकी 14 वर्षीय बेटी आदित्री भट्टाचार्य का जन्मदिन मंगलवार को था। लेकिन नियति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ : प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध:चंद्र कुमार*

एएम नाथ। ज्वाली,01 सितम्बर । कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,पलोहड़ा में ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया...
Translate »
error: Content is protected !!