नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में आप ने लहराया परचम : सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर तंज- ‘क्या अब टॉस से चुनाव कराएं?’

by

चंडीगढ़ : पंजाब में हुए निकाय चुनावों के शुरुआती नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों  में आम आदमी पार्टी  को मिल रही बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा दिया है।

इन नतीजों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले का बड़ा संकेत माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे आम आदमी पार्टी के काम और जनता के भरोसे की जीत बताया। अब तक सामने आए नतीजों के अनुसार 8 नगर निगमों में से आम आदमी पार्टी 6 जगहों पर आगे या जीत की स्थिति में है।

इनमें बरनाला, मोहाली, मोगा, भटिंडा, अबोहर और बटाला शामिल हैं। कांग्रेस को कपूरथला में बढ़त मिली है, जबकि भाजपा पठानकोट में आगे चल रही है। नगर काउंसिल चुनावों में भी AAP का प्रदर्शन मजबूत दिखाई दे रहा है। 75 नगर काउंसिलों में से करीब 40 पर पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी को अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा गिद्दड़बाहा के नतीजों की हो रही है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (Amrinder Singh Raja Warring) के प्रभाव वाले इलाके में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।

अब तक गिने गए 13 वार्डों में पार्टी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने विकास और सकारात्मक राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “कई जगहों पर अकाली दल और बीजेपी को उम्मीदवार तक नहीं मिले। मैं निर्दलीय उम्मीदवारों और विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को भी बधाई देता हूं। सारे चुनाव हमने जीते हैं और मैं वादा करता हूं कि अगला विधानसभा चुनाव भी हम बड़े बहुमत से जीतेंगे।

भगवंत मान ने आगे कहा, “ये वोट मेरे नाम पर नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के काम पर मिले हैं। हम सकारात्मक राजनीति करते हैं। बंगाल जीतकर जो लोग इतरा रहे थे, वो यहां पांचवें नंबर पर आए हैं।” विपक्षी दलों की ओर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग और ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अगर ईवीएम से चुनाव कराते तब भी ये लोग यही कहते कि चुनाव लूट लिया। तो क्या अब टॉस करके चुनाव कराएं? ये भी तो बताएं कि चुनाव कैसे कराए जाएं। कांग्रेस की आदत है कि जहां भी हारती है, वहीं ईवीएम पर सवाल उठाने लगती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को ईवीएम पर शक है तो उसका समाधान होना चाहिए। भगवंत मान ने कहा, “बैलेट पेपर से चुनाव कराने में हमें कोई दिक्कत नहीं है। बैलेट से चुनाव होंगे तो वोटों की गिनती में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। फिर ये लोग स्याही डालेंगे और चुनाव हो जाएंगे।”
पूरे पंजाब में कुल 1977 वार्डों में से 1769 के नतीजे और रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें आम आदमी पार्टी 800 से ज्यादा वार्डों में आगे या जीत की स्थिति में है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं तो पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोटर हैल्पलाइन एप के माध्यम से घर बैठे प्राप्त किए जा सकते हैं वोट संबंधी विवरणः जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 26 मार्चः      भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नागरिकों व वोटरों की सुविधआ के लिए अलग-अलग मोबाइल एप्स चलाई गई हैं, जिनके इस्तेमाल से लोग अपनी वोट व इससे संबंधित अन्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां अब 10 मार्च तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 29 जनवरी : एडीसी एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया...
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ज्यूलर ने ही अपने वर्कर के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश : 12 घंटे में लूट की बड़ी वारदात का जिला पुलिस होशियारपुर ने किया पर्दाफाश , सोना व नकदी सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

रामपुर हलेड़ में हुई 295 ग्राम सोना व लाखों की नकदी की थी लूट होशियारपुर, 31 जुलाई:   जिला पुलिस की ओर से बीते दिनों रामपुर हलेड़ (दसूहा) के नजदीक सोना सप्लाई करने वाले एक...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal Youth Leaders

Hoshiarpur/Mar 27/Daljeet Ajnoha : In a gesture of appreciation, youth leaders of the Shiromani Akali Dal (SAD), led by senior vice-president Randhir Singh Bharaj, visited the residence of the party’s newly appointed senior vice-president...
Translate »
error: Content is protected !!