नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में : 2 जुलाई तक कर सकते हैं अपील

by

बद्दी, 29 जून (तारा) : नगर निगम बद्दी की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जून तक प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का संबंधित रिवाइजिंग अथॉरिटी की ओर से निस्तारण कर दिया गया है।

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि निस्तारित मामलों की सूची कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कर दी गई है। जिन आवेदकों को रिवाइजिंग अथॉरिटी के निर्णय पर कोई आपत्ति है। वे 2 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों सहित इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के समक्ष अपील दायर कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी अपीलों का निस्तारण 10 जुलाई तक किया जाएगा, जबकि नगर निगम बद्दी की अंतिम मतदाता सूची 13 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।
प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपील प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम सही रूप से शामिल किया जा सके।
–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीवीएमवी में अप्रिटिंगशिप के लिए हिम गौरव के ट्रेनी जल्दी करें आवेदन

ऊना : भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड संचाई (वीवीएमवी) नंगल में हिम गौरव आईटीआई से फिटर, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन व इलैक्ट्रोनिक्सि मकैनिक ट्रेडों में आईटीआई पास युवक 31 मई 2023 से पहले पहले अपनी शैक्षिणक व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार श्रद्धालुओं ने मणिमहेश के छोटे शाही स्नान पर लगाई डुबकी

एएम नाथ : मणिमहेश  : मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के मौके पर छोटे शाही स्नान में 20 हजार शिव भक्तों ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। अधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक यात्री की माैत, 12 घायल : चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस सड़क पर पलटी

पठानकोट के मामून कैंट के पास बीती रात को हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त एएम नाथ। चम्बा  : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चम्बा-पठानकोट नैशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो...
Translate »
error: Content is protected !!