नगर निगम बद्दी के सम्बन्ध में अधिसूचना – नगर निगम बद्दी में कुल 11521062.3 वर्ग मीटर को सम्मिलित किया गया : अजय कुमार यादव

by
एएम नाथ।  सोलन : प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्याक 13) की धारा 4 की उप धारा (2) के तहत सोलन ज़िला में नगर निगम बद्दी को अधिसूचित किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि नगर निगम बद्दी के तहत पटवार वृत्त थाना के मोहाल धर्मपुर के 54187 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त झाड़माजरी के मोहाल कुंजाहल के 2002329.93 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त झाड़माजरी के मोहाल झाड़माजरी के 2139528.91 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त झाड़माजरी के मोहाल बलियाना के 412801.1 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त झाड़माजरी के मोहाल बुरंवाला के 739166.09 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त झाड़माजरी के मोहाल कोटला के 996028.47 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त भटोलीकलां के मोहाल भटोलीकलां के 123989.37 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त भटोलीकलां के मोहाल काठा के 869516.41 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त भटोलीकलां के मोहाल भटोलीखुर्द के 226005.78 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त बरोटीवाला के मोहाल बतेढ़ के 632184 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त बरोटीवाला के मोहाल टिपरा के 50424 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त बरोटीवाला के मोहाल बरोटीवाला के 663078.23 वर्ग मीटर क्षेत्र को नगर निगम बद्दी में सम्मिलित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बद्दी में पटवार वृत्त भुड के मोहाल मलपुर के 170877.83 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त संडोली के मोहाल संडोली के 453930.69 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त संडोली के मोहाल हरिपुर संडोली के 634140.76 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त संडोली के मोहाल बिल्लांवाली गुजरा के 276429.98 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त बद्दी के मोहाल जुडी खुर्द के 207491.82 वर्ग मीटर, पटवार वृत्त बद्दी के मोहाल जुडी कलां के 459876.23 वर्ग मीटर तथा पटवार वृत्त बद्दी के मोहाल सुराज माजरा गुजरां के 409075.73 वर्ग मीटर को भी सम्मिलित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बद्दी में कुल 11521062.3 वर्ग मीटर को सम्मिलित किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों को नगर निगम बद्दी में सम्मिलित किए जाने के सम्बन्ध में आक्षेप लिखित में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन को प्रेषित करने होंगे। उन्होंने कहा कि आक्षेप अधिसूचना के हिमाचल प्रदेश के राजपत्र (ई-गजट) में प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह की अवधि में लिखित में प्रेषित करने होंगे। इन आक्षेपों को हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव, शहरी विकास को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त अवधि की समाप्ति के उपरांत कोई भी आक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैराथॉन धावक फौजा सिंह के निधन पर खन्ना ने किया शोक व्यक्त …..कहा, उच्च कोटि के खिलाडी के रूप में 114 वर्ष की लम्बी आयु भोगकर युवा पीढ़ी को दे गए सार्थक संदेश

होशियारपुर 21 जुलाई : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मैराथन धावक फौजा सिंह की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खन्ना ने कहा कि फौजा सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर 28 अप्रैल को आयोजित होगी साइकिल रैली

एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत ज़िला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर आयोजित की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल के वायरल वीडियो और लापता होने के के मामले में संज्ञान ले मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त, प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था तबाह : जयराम ठाकुर

आम आदमी के जान की सरकार को नहीं परवाह, अधिकारी कर रहे मनमानी एएम नाथ। शिमला  :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए शेड्यूल जारी : 16 से 27 सितंबर तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की फिटनेस जांच :राम प्रकाश आरटीओ चंबा

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में सितंबर माह के दौरान 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने दी...
Translate »
error: Content is protected !!