नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ

by
मंडी, 27 जनवरी । नगर निगम मंडी के पांचों मनोनीत पार्षदों ने शनिवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित सादे किंतु गरिमापूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई।
प्रदेश सरकार ने नेला वार्ड के दिनेश पटियाल, टाराना के नितिन भाटिया, भगवाहन मुहल्ला के यशकांत कश्यप, पड्डल वार्ड के दर्शन ठाकुर व लोअर समखेतर के संजय शर्मा का पार्षद के रूप में मनोनयन किया है। सभी मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सुक्खू का आभार जताते हुए मंडी के नियोजित विकास में सक्रिय योगदान का अपना संकल्प दोहराया।
उपायुक्त ने इस अवसर पर शपथ लेने वाले पांचों मनोनीत पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर महापौर वीरेंद्र भट्ट, उप-महापौर माधुरी कपूर सहित अन्य पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त एच.एस.राणा व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने जठेहड़ी में 2.24 करोड़ से बनने वाले स्कूल भवन का किया शिलान्यास

ऊना : ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलू में एक साल पांच काम के तहत साइक्लोन शेल्टर व स्टेज (कला मंच)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि तक पूरा करें पंचवक्त्र फुट ब्रिज का काम – विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह बोले…कमांद-बजौरा और पंडोह-चैलचौक सड़कें होंगी अपग्रेड मंडी, 31 जनवरी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचवक्त्र फुटब्रिज का काम शिवरात्रि तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को मंडी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बगावत करने वालों से पार्टी डरती नहीं : सुक्खू ने कहा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी का साथ दे

शिमला :प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी को विधानसभा चुनावों में जीत दिलाने के लिए दिन रात काम करना चाहिए ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

600 करोड़ की हेराफेरी का मामला : शिकंजे में स्टोन क्रशर मालिक – GST चोरी का बड़ा खुलासा,

एएम नाथ। सिरमौर / नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग के दक्षिण जोन परवाणू प्रवर्तन विंग की टीम ने आबकारी विभाग के पुनर्गठन के बाद जीएसटी के तहत 46.81 करोड़ रुपये की...
Translate »
error: Content is protected !!