नदीय मत्स्य संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा : मंडी जिला की नदियों में 1.33 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन

by
एएम नाथ।  मंडी, 15 अक्तूबर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत आज मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा मंडी जिले में नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 80 से 100 मिलीमीटर लंबाई वाली लगभग 1.33 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन किया गया। संचयन का कार्य मंडी की विभिन्न जलधाराओं में स्वदेशी प्रजातियों जैसे रोहू, मृगल के संरक्षण व उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
सहायक निदेशक मत्स्य मंडल मंडी नीतू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जडोल क्षेत्र की अलसेड़ खड्ड में 16,000, चक्कर ब्रिज के नीचे सुकेती खड्ड में 29,000 और व्यास नदी मंडी में 88,000 अंगुलिकायं छोड़ी गईं। यह संचयन कार्य मत्स्य मंडल मंडी द्वारा गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जडोल की प्रधान अमरावती, वार्ड सदस्य रवि कुमार, कॉर्प फार्म अल्सू के मत्स्य अधिकारी राकेश कुमार, विभागीय कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इन अंगुलिकाओं का उत्पादन सरकारी कॉर्प बीज फार्म अल्सू में किया गया था।
श्रीमती नीतू सिंह ने कहा कि मत्स्य अंगुलिकाओं के संचयन का मुख्य उद्देश्य नदीय मत्स्य उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना है ताकि मत्स्य व्यवसाय से जुड़े मछुआरों की आय में वृद्धि हो सके। इस कार्यक्रम से स्थानीय जल स्रोतों में स्वदेशी प्रजातियों की पुनःस्थापना होगी, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता के संरक्षण में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग का प्रयास है कि मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मत्स्य पालक वर्ग की आजीविका और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। नदीय मत्स्य संसाधनों के संरक्षण की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण किया, कोविड नियम न मानने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

उपायुक्त राघव शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जारी किए थे निरीक्षण करने के निर्देश ऊना  – जिला ऊना में कोविड नियम न मानने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ऊना सख्ती के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी...
हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापक, शास्त्री और कला अध्यापक की काउंसलिंग स्थगित

ऊना  : भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भाषा अध्यापक, शास्त्री और कला अध्यापक के कुल 10 पदों के लिए 11 से 12 मई तक आयोजित होने वाली काउंसलिंग आगामी आदेशों तक स्थगित कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कम से कम 5 छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित – DC अनुपम कश्यप

*उपायुक्त ने कोटशेरा कॉलेज में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में की शिरकत* एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा) में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!