ननखड़ी विकास खंड की पंचायतों को आपदा प्रबंधन हेतु आवश्यक उपकरण करवाएं उपलब्ध

by
एएम नाथ।  रामपुर बुशहर, 09 जनवरी — प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (PERC) योजना आरंभ की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की समस्त पंचायतों में आपात परिस्थितियों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया दलों का गठन किया जा रहा है तथा स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं अथवा अन्य आपात स्थितियों में प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के निर्देशानुसार जिले की सभी पंचायतों को आवश्यक आपदा प्रबंधन उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला के प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता ने बताया कि आज ननखड़ी विकास खंड की 17 पंचायतों को योजना के अंतर्गत सेफ्टी हेलमेट, लाइफ जैकेट, 50 मीटर रस्सी, सर्च लाइट, ताला-चाबी सहित धातु का ट्रंक, सीटी, फोल्डिंग स्ट्रेचर, तिरपाल, दो व्यक्तियों के लिए टेंट, गैंती, कुल्हाड़ी, फावड़ा, हथौड़ा, एल्यूमिनियम सीढ़ी, प्राथमिक उपचार किट तथा मेगाफोन प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि उपकरणों के वितरण के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को इनके उपयोग संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीण स्तर पर आपदा प्रबंधन की क्षमता और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस योजना के माध्यम से पंचायतें जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रणाली से प्रभावी रूप से जुड़कर आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम होंगी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ननखड़ी कार्तिके डोगरा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट बैठक टली, जन संवाद कार्यक्रम स्थगित …कई नेता दिल्ली में डटे, साफ है कांग्रेस में सब कुछ सामान्य नहीं : जयराम ठाकुर

जिला परिषद चुनाव नतीजों ने खोली कांग्रेस की गुटबाजी: जयराम ठाकुर शिमला। एएम नाथ।  । नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस सरकार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेजों में ‘नई शिक्षा नीति’ का आगाज : छात्र अब चुन सकेंगे 3 या 4 साल की डिग्री, अधिसूचना जल्द जारी होगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचलप्रदेश के कॉलेजों में जहां छात्रों की संख्या कम होगी, वहां तीन वर्षीय डिग्री और जहां संख्या अधिक होगी, वहां चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सहपाठ्यक्रम गतिविधियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट 2047 तक विकसित भारत की हमारी यात्रा की नींव है: प्रधानमंत्री

इस वर्ष का बजट भारत के सुधार एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है; भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आठ लोगों को दी गई एक दिन में फांसी… सऊदी अरब 2025 में तोड़ देगा मौत की सजा का रिकॉर्ड

सऊदी अरब :  सऊदी अरब में हाल के सालों में फांसी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसी बीच खबर है कि सऊदी ने एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी...
Translate »
error: Content is protected !!