नरेश टिकैत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी : सहारनपुर की अदालत में कर सकते सरेंडर , मुजफ्फरनगर में बिना अनुमति सम्मेलन और सड़क जाम करने का एक मामला विचाराधीन

by

सहारनपुर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। शुक्रवार को वह सहारनपुर की अदालत में सरेंडर कर सकते हैं। भाकियू ने इसकी तैयारी शुरू की है। बताया कि रोहाना टोल से नरेश टिकैत संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ सहरानपुर जाएंगे।

चौधरी नरेश टिकैत के खिलाफ मुजफ्फरनगर में बिना अनुमति सम्मेलन और सड़क जाम करने का एक मामला विचाराधीन है। सहारनपुर की अदालत ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के खिलाफ इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 14 साल पुराने इस प्रकरण में नरेश टिकैत सहित 24 आरोपी हैं। सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद भी इस मामले में आरोपी हैं।

प्रत्येक ब्लॉक से 30 गाड़ियों का लक्ष्य  :   भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह 9 बजे रोहाना टोल बैरियर पर एकत्र होंगे। यहां से सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ सहारनपुर न्यायालय कूच करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक से 30 गाड़ियाें का लक्ष्य दिया गया है।

टिकैत के अलावा यह आरोपी :  मुजफ्फरनगर सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता इमरान मसूद, वीरेंद्र, राज सिंह, सुशील चौधरी, राजकुमार, मुकेश चौधरी, वीरेंद्र शास्त्री, ओमी पंवार, सलमान मसूद, नरेश टिकैत, प्रदीप, राजपाल, अब्दुल वाहिद, वीरेंद्र सिंह, प्रवेश गुर्जर, जसंवत, मेला राम पंवार, प्रीतम सिंह, पप्पू, वीरेंद्र, अशोक, चरण सिंह, बलजीत सिंह और अशोक चौधरी सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।

24 मई को सुनवाई : सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 283 और 341 के तहत मुकदमा दर्ज है। सरसावा थाने में 20 मई 2010 को दर्ज इस प्रकरण पर 24 मई को सहारपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बठिंडा में जलाना था तिरंगा – दुबई में माइंड वॉश…आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारने वाले आरोपी के खुलासे

अमृतसर :  अमृतसर में 26 जनवरी को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारने वाला आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। गणतंत्र दिवस वाले दिन हेरिटेज स्ट्रीट पर डॉ. भीमराव...
article-image
पंजाब

सीहवां स्कूल में शीतकालीन शिविर के दौरान शहीदी सप्ताह को समर्पित मुकाबले और नवोदय विद्यालय परीक्षा की तैयारी करवाई

गढ़शंकर, 28 दिसंबर:  सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सीहवां में स्कूल इंचार्ज नरिंदर कौर के नेतृत्व में 24 दिसंबर से विंटर कैंप चल रहा है जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इस कैंप के दौरान छात्रों को...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दोआबा पब्लिक स्कूल, दोहलरो-माहिलपुर में मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह  के नेतृत्व में आज शहीदी दिवस के पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा से श्री सुखमणि साहिब जी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली शिक्षक मॉं कार्यक्रम शुरू : सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को निभाएगा पहली शिक्षक-मा कार्यक्रम- आशीष बुटेल

सुन्दरनगर 14 दिसम्बर : बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को महत्व देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए “ पहली शिक्षक-माँ” कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम की...
Translate »
error: Content is protected !!