मेलों को बनाएं लोक कलाओं के संवर्द्धन का माध्यम – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न मेलोें एवं उत्सवों को लोक कलाओं के संवर्द्धन एवं संरक्षण का माध्यम बनाया जाना चाहिए। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छावशा के ग्राम डुमैहर-आंजी में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने क्षेत्रवासियों को छिंज मेले की बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को समूचे विश्व में अपनी लोक लुभावनी संस्कृति तथा विशिष्ट लोक कलाओं के लिए जाना जाता है। इनके संवर्द्धन से जहां विभिन्न सांस्कृतिक आयामों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित होता है वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति, लोक कला एवं स्थानीय व्यंजनों की जानकारी शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध करवा सकती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को समझें और इनकी जानकारी को स्वरोज़गार एवं आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनाएं।
सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री ने कहा कि गत दस माह में प्रदेश सरकार ने राजनीतिक विचारधारा से उपर उठकर राज्य का एकसमान विकास सुनिश्चित बनाया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय में सभी के सहयोग से पीड़ितों को समय पर सहायता पहुंचाई गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने देव स्थल रोण से सराजी नाला के पक्के रास्ते के लिए 03 लाख रुपए, सुआ नाला से शावग की सेर पुल के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए, बखैला गांव के पक्के रास्ते के निर्माण के लिए एक लाख रुपए, मोक्षघाट सैरी नाला के प्रारम्भिक निर्माण कार्य के लिए 1.5 लाख रुपए, जे.पी. विश्वविद्यालय रछयाणा की सड़क के रखरखाव के लिए 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर को भविष्य में आदर्श विद्यालय बनाने के लिए सघन प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता तथा पारम्परिक छिंज का आयोजन भी किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग के फाईनल मैच में राजपूताना ने देलगी को हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में कालका ने ममलीग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व डुमैहर-आंजी मेला समिति के प्रधान रणजीत सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। सचिव अमर लाल ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य चंदन महन्त, बिशंभर ठाकुर, तहसीलदार सोलन राजेन्द्र कुमार, अन्य अधिकारी सहित गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व सीएमओ की अनुमति अनिवार्यः डीसी

ऊना -उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि जिला ऊना में रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ संस्थाएं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका की राह पर कनाडा ! अप्रवासियों को वापस भेज देंगी’, पीएम पद की रेस में शामिल रुब्बी डल्ला का बड़ा ऐलान

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध अप्रवासियों का मुद्दा सुर्खिंयों में छाया हुआ है। ट्रंप प्रशासन कोलंबिया और ब्राजील जैसे देशों से संबंधित अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों का होगा पुनर्गठन : मेयर का कार्यकाल बढ़ाया…. 1000 डीजल टैक्सी बनेंगी इलेक्ट्रिक, एसपीओ व शिक्षकों का मानदेय बढ़ा, 15 दिन के पितृत्व अवकाश की मंजूरी

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को...
Translate »
error: Content is protected !!