नवजोत सिद्धू ने मान सरकार पर साधे निशाने : कांग्रेस को भी दी नसीहत दें डाली

by

बठिंडा :   जिला कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी और विरोध के बीच रविवार को बठिंडा के कोटशमीर में आयोजित रैली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हुई। इस रैली में पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता एक बार फिर नजर नहीं आए। रैली के बैनरों पर हाईकमान के नेताओं के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग की तस्वीर जरूर लगाई थी और सभी को आने का खुला न्योता भी दिया था लेकिन इस रैली में कोई नजर नहीं आया।
रैली में नवजोत सिद्धू ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से लिए जा रहे कर्ज को लेकर भी सवाल उठाए। सिद्धू ने कहा कि राज्य में कर्ज से सरकार चल रही है। आप सरकार साल में 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि यह कर्ज आप लोगों के सिर पर चढ़ रहा है। राज्य की वित्तीय स्थिति पहले से ही तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में 6600 करोड़ रुपए के कर्ज वाले प्लांट का बोझ और पंजाब पर डाल दिया गया। कर्जा लेकर पंजाब में बिजली मुफ्त देकर पंजाबियों पर ही बोझ डाला जा रहा है। लेकिन रेत व शराब, जिनसे 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक कमाया जा सकता है, परंतु आप सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान को तभी फायदा होगा, अगर अटारी बॉर्डर को खोला जाए ताकि किसान अपने उत्पाद को दूसरे देशों तक यहीं से भिजवा सके। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस को भी नसीहत देते हुए कहा कि आज कार्यकर्ता को उठाने की जरूरत है। जब तक वर्कर का मान सम्मान नहीं किया जाता तब तक आगे नहीं बढ़ा जा सकता। कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की ओर से उनके विरोध के सवाल पर सिद्धू ने इतना ही कहा कि पंजाब में कांग्रेस एक है। सिद्धू ने अपने भाषण में लोगों को नीतियों के लिए वोट डालने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मल्लपुर अड़कां में परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी : पति-पत्नी में आपसी लड़ाई ही परिवार के तीन लोगों की मौत की बन गई वजह

अरुण दीवान। नवांशहर : गांव मल्लपुर अड़कां में एक ही परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पति-पत्नी में आपसी लड़ाई...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डिप्टी स्पीकर के गृह समक्ष धरना – धरने में आकर डिप्टी स्पीकर ने लिया किसानों से मांग

गढ़शंकर । 17 अगस्त: किसान संगठनों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डिप्टी स्पीकर पंजाब के घर के सामने धरना दिया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल,किरती...
article-image
पंजाब

केशव मंदिर नई आबादी में महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा 28 से 30 अगस्त तक श्री हनुमान कथा का किया जाएगा आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा केशव मंदिर ,नई आबादी होशियारपुर में 28 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक श्री हनुमान कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक किया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर वाले मृत समझ बैठे थे – 20 साल बाद हिमाचल में जिंदा मिली : कर्नाटक की महिला साकम्मा की कहानी… 

एएम नाथ।  मंडी : लगभग दो दशक पहले परिवार से बिछुड़ चुकी कर्नाटक की एक महिला को मंडी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के प्रयासों से फिर से अपनों का साथ नसीब हुआ है।...
Translate »
error: Content is protected !!