नवदीप कौर गैंग : करोड़ों रुपये ठगे, पुलिस जांच में खुलेगे बड़े राज

by

चंडीगढ़। निवेश के नाम ठगी का शिकार हुए लोग मंगलवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। उन्होंने पटियाला निवासी नवदीप कौर उर्फ निशा रानी और उसके गैंग पर साइबर ठगी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाए हैं।

डीजीपी ने डीजीपी ने ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को इन्क्वारी मार्क कर दी है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय के पास 16 से अधिक पीड़ित एकजुट हुए। उन्होंने बताया कि असली नाम निशा रानी, पर खुद को नवदीप कौर बताकर पहचान छिपाई। नवदीप कौर और उसके गैंग ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, वॉट्सएप) के जरिये निवेश के लिए फंसाया। खासकर गृहणियों को झांसे में लिया। शुरुआत में छोटे-छोटे रिटर्न देकर भरोसा जीता। बाद में करोड़ों रुपये हड़प लिए। ठगे गए पैसों से लग्जरी लाइफ जीने के लिए प्रॉपर्टी और गाड़ियां खरीदी।

पीड़ितों ने मांग की है कि इस मामले जांच के लिए विशेष जांच दल (एआईटी) गठित की जाए। ठगी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए और ठगी से खरीदी गई संपत्तियां और बैंक खाते सीज किए जाएं। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने तुरंत सख्त कार्रवाई नहीं की तो यह गैंग और लोगों को बर्बाद कर सकता है।

इन पर लगे हैं ठगी के आरोप : 

नवदीप कौर उर्फ निशा रानी (मास्टरमाइंड, पटियाला), वीरपाल कौर (मलोट), मनजींदर कौर संधू (गुरदासपुर),  हरजीत कौर, परमजीत कौर (गंगा नगर), अमनदीप कौर तूर (मुल्लांपुर), मनप्रीत कौर बराड़ (लुधियाना), मंजित कौर (तरण तारण), हरप्रीत कौर सैनी व रंजीत सिंह (पति)l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज का मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज : शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा खालसा कालेज का प्रोसपैक्ट व सालाना मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा शिरोमणि कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विशेष रुप से शिरकत की गई। एडवोकेट हरजिन्द्र...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : 15 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर । पंजाब विधानसभा क्षेत्र 21-तरन तारन की उपचुनाव सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 5 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव...
article-image
पंजाब

स्पोर्ट्स सैमीनार में 7 अकादमियों ने लिया भाग : राजीव वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से स्पोर्ट्स सैमीनार का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स जोन में गगनदीप कौर (सचिव इंवेट मैनजमेंट कमेटी,युवा खेल भलाई बोर्ड ) की अगवाई में किया गया। इस...
article-image
पंजाब

10 आरोपी गिरफ्तार : नशा और हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 5.4 किलोग्राम हेरोइन,...
Translate »
error: Content is protected !!