मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का हाई कॉर्ट ने दिए निर्देश

by

चंडीगढ़ l  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया। यह कदम ट्रायल कोर्ट्स पर बढ़ते बोझ को कम करने और आम जनता की सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

चीफ जस्टिस शील नागु और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ ने यह आदेश एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में कहा गया था कि 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के बाद ई-चालानों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन चालान भरने के लिए अभी भी लोगों को अदालतों या दफ्तरों में शारीरिक रूप से उपस्थित होना पड़ता है।

याचिका में तर्क दिया गया कि हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में राष्ट्रीय वर्चुअल कोर्ट पोर्टल पहले से लागू है, जिससे लोग छोटे-मोटे चालानों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। पंजाब में इस देरी को ‘असमझ’ बताते हुए राज्यभर में व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

सुनवाई के दौरान नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी ) ने अदालत को बताया कि यदि आदेश मिलते हैं तो तीन सप्ताह में वर्चुअल कोर्ट प्रणाली को पूरी तरह सक्रिय किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान पंजाब परिवहन आयुक्त ने पहले दायर हलफनामे में कहा था कि पहले चरण के लिए मोहाली को चुना गया है, क्योंकि यहां व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क मौजूद है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इस सुविधा का विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से नवंबर तक पायलट प्रोजेक्ट पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

RN/QA नवनीत रंधावा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को बधाई दी

युबा सिटी (अमेरिका) : फ्रीडम होम है एंड होस्पाइस में बतौर RN/QA कार्यरत नवनीत रंधावा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में बाबा साहब अंबेडकर का मनाया जन्म दिवस

गढ़शंकर, 14 अप्रैल : आज डा. भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय डॉ. अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133वां जन्म दिवस उनकी फोटो पर फूल-मालाएं भेंट कर तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्या आरोपियों को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार : गिरफ्तार किए गए आरोपित पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे

एडमिंटन (कनाडा)। कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों का संबंध निज्जर की हत्या के अलावा कनाडा...
Translate »
error: Content is protected !!