नवांशहर के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र का मुद्दा उठाया सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में

by

नवांशहर, 9 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में जिला शहीद भगत सिंह नगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने में देरी किए जाने का मुद्दा उठाया है।
सांसद तिवारी ने कहा कि जिला शहीद भगत सिंह नगर को नवांशहर भी कहा जाता है। जहां से संबंधित बड़ी संख्या में लोग कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप में रहते हैं। वह बीते साढ़े तीन साल से जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पहले मंत्रालय का जवाब आया था कि पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए कोई जगह नहीं है। हमने म्युनिसिपल काउंसिल व पोस्टल विभाग की मदद से पोस्ट ऑफिस की जगह पर आलीशान भवन का निर्माण किया।
उन्होंने खुलासा किया कि उक्त भवन के निर्माण को एक साल बीत चुका है। जालन्धर स्थित रिजनल पासपोर्ट सेवा केंद्र का कहना है कि वहां इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना है व आपरेशनल करना है। जिस पर उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या वह इस पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करना चाहती है? यदि चाहती है, तो कब शुरू करना है? यदि नहीं शुरू करना है तो क्या कारण है? क्या इसलिए पासपोर्ट केंद्र स्थापित नहीं किया जा रहा, क्योंकि वह विपक्ष से सांसद हैं?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विशाल डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई को सतनौर से निकलेगी

गढ़शंकर : 21 जुलाई : हर साल की तरह इस साल भी डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई से गढ़शंकर के गांव सतनौर के पृथ्वी नाथ शिव मंदिर से रवाना होगी। डाक काबड़ यात्रा में...
article-image
पंजाब

महिला दौड़ा रही थी थार, बाइक सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, युवक की मौत

लुधियाना :  पंजाब में हिमाचल नंबर की थार ने खूब तांडव मचाया। पंजाब के लुधियाना में थार को दौड़ा रही महिला चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और दूर तक घसीटते हुए...
article-image
पंजाब

डीटीएफ शिक्षकों की विभागीय एवं वित्तीय मामलों पर कैबिनेट उप समिति के साथ बैठक : कैबिनेट सब-कमेटी ने पंजाब की अपनी शिक्षा नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया

गढ़शंकर, 10 जनवरी : शिक्षकों और शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के हालिया विरोध को देखते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में कैबिनेट उप-समिति ने अध्यक्ष विक्रम...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 12 सितंबर :आज सी.पी.आई.(एम) द्वारा कामरेड गोपाल सिंह थांडी के नेतृत्व में डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मंच संचालन...
Translate »
error: Content is protected !!