नवांशहर से निकलती चंडीगढ़ रोड के कायाकल्प हेतु 5.27 करोड़ रुपये मंजूर: मनीष तिवारी

by

नवांशहर । नवांशहर में से निकलती 9 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़ रोड के कायाकल्प हेतु राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी से 5.27 करोड रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं और जल्द ही इस सड़क को नया रूप दिया जाएगा। यह खुलासा श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज विधायक अंगद सिंह और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में नगर कौंसिल कार्यालय नवांशहर में शहर के विकास कार्यों का जायजा लेने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के शहरों और गांवों के सरपंच के विकास हेतु दिन रात एक कर रही है। इसके तहत ग्रांटों की कोई कमी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद विकास कार्य में कोई ठहराव नहीं आने दिया गया। उन्होंने चुने गए समूह पार्षदों को ताकीद की कि वे आपसी तालमेल के साथ शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाने और शहरवासियों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाना यकीनी बनाएं। उन्होंने नगर कौंसल की पहली बैठक के दौरान शहरवासियों के हित में लिए गए फैसलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नक्शा फीस घटाने से शहरवासियों को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कूड़े के डंप को तब्दील करवाने में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। इस दौरान वह सफाई कर्मचारियों से भी मिले और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके मसले हल करवाने में वह पूरी कोशिश करेंगे। इस अवसर पर नगर कौंसिल के प्रधान सचिन दीवान और समूह पार्षद मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने नगर कौंसिल राहों में भी प्रधान अमरजीत सिंह और नए चुने पार्षदों से मुलाकात की व शहर के विकास कार्यों का जायजा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल : रवनीत बिट्टू और भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान की उपस्थिति में भाजपा में हुई शामिल

लुधियाना : लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं और वर्करों में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से जिला प्रधान रजनीश...
article-image
पंजाब

कोविड-19 : लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: अपनीत रियात

अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया जा सकता है संपर्क आक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसिवर, टोसीलिजूमाब या आर.टी- पी.सी.आर की ओवर चार्जिंग, कालाबाजारी या जमाखोरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते...
Translate »
error: Content is protected !!