नवीन शिक्षण विधियों में एआई के उपयोग पर होगी चर्चा : 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ

by

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रहे मौजूद

एएम नाथ । धर्मशाला, 13 नवंबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शिक्षा स्कूल में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ वीरवार को धौलाधार परिसर में हुआ।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल मौजूद रहे। इस कार्यशाला का मुख्य विषय “नवीन शिक्षण विधियों, ई-कंटेंट निर्माण तथा सामाजिक विज्ञान में शोध हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण और उनका उपयोग है। इस कार्यशाला के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सत प्रकाश बंसल और समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर मौजूद रहे।

यह कार्यशाला 13 नवम्बर से 22 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात कार्यशाला के निदेशक प्रो. विशाल सूद द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने इस कार्यशाला की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यह शोधकर्ताओं एवं छात्रों को आधुनिक एआई आधारित उपकरणों के उपयोग द्वारा शोध एवं शिक्षण में दक्ष बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस पाठ्यक्रम में विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रायोगिक सत्र तथा संवादात्मक चर्चाएँ आयोजित की जाएंगी।

वहीं कार्यशाला के शुभारंभ के मुख्य अतिथि प्रो. सत प्रकाश बंसल ने अपने उद्घाटन भाषण में सामाजिक विज्ञान में शिक्षण पद्धतियों और शोध कार्यप्रणालियों को पुनः परिभाषित करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला।  उन्होंने प्रतिभागियों को एआई – आधारित नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जिससे शोध अधिक समावेशी, डेटा-आधारित और वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक बन सके। उन्होंने उच्च शिक्षा में डिजिटल साक्षरता और प्रौद्योगिकी के एकीकरण के बढ़ते महत्व पर भी प्रकाश डाला और शोधार्थियों को एआई का उपयोग सावधानीपूर्वक करने को प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा स्कूल द्वारा इस तरह के आयोजन करने के लिए बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत किया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिमला की सामाजिक कार्यकर्ता तरूणा मिश्रा द्वारा निर्मित ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत जारी किया। इस गीत के माध्यम से लोगों को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर किया रवाना

चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा का भ्रमण करेंगे 22 अनाथ बच्चे एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण...
article-image
पंजाब

चिट्टा बरामदगी मामले के होशियारपुर से जुड़े तार : होशियारपुर निवासी युवती निकिता सहित हिमाचल के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमीरपुर :  हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत 18 और 20 मई को जल शक्ति विभाग के एमटीएस वर्कर और तीन आरोपियों से चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंगर क्षेत्र में बनेगा भव्य श्री राम मंदिर : केवल पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंगर क्षेत्र में शीघ्र ही भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर...
Translate »
error: Content is protected !!